एक्सप्लोरर

बिहार में अति पिछड़े वोटर्स की पसंद कौन? त्वरित सर्वे में ये पार्टी बनी नंबर वन

ABP Cvoter Survey: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला कर मोदी सरकार ने सियासी लकीर खींच दी है. इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है.

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में दो महीने से भी कम का समय बाकी रह गया है. सियासी गुणा-गणित जारी है. वोटर्स को लुभाने के सियासी दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हर तरफ राजनीतिक हलचल है और बिहार भी इससे अछूता नहीं है. इस बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला किया. कर्पूरी ठाकुर ने देश में सबसे पहले ओबीसी आरक्षण लागू किया था. भारत रत्न के एलान के बाद बिहार की सियासत पर इसका असर देखने को मिल सकता है. एबीपी न्यूज़ से के लिए सी वोटर ने त्वरित सर्वे किया जिसमें सियासी तस्वीर साफ होती नजर आ रही है.

सीवोटर ने कर्पूरी ठाकुर को भारत देने के एलान के बाद त्वरित सर्वे में सवाल पूछा कि बिहार में अति पिछड़े वोटर्स की पसंद कौन है? इस सवाल के जवाब में चौंकाने वाले आंकड़े आए. इस सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 40 फीसदी, जेडीयू को 16 फीसदी, आरजेडी को 27 फीसदी और कांग्रेस को छह फीसदी वोट मिल सकते हैं. 11 फीसदी ने पता नहीं में जवाब दिया.

बिहार में क्या है वोटर्स का समीकरण?

बिहार में अति पिछड़ों की आबादी सबसे ज्यादा है. बिहार की कुल आबादी में 36 फीसदी हिस्सेदारी अति पिछड़ों की है. इसके बाद ओबीसी आते हैं जिनकी आबादी 27 फीसदी है. एससी 20 फीसदी, सर्वण 15 फीसदी और एसटी दो फीसदी हैं. आंकड़ों से साफ है कि बिहार में अति पिछड़े और पिछड़ों की आबादी सियासी फैसले में अहम भूमिका निभाती है और कोई भी दल इन्हें नजरअंदाज तो बिल्कुल भी नहीं कर सकता. कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े और अति पिछड़े समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए ही काम किया. उन्हें 'जननायक' के तौर पर जाना जाता है.

 (नोट: बिहार में किये गये सर्वे में 1280 लोगों की राय शामिल है)

कर्पूरी ठाकुर पर CM नीतीश बोले- 'PM मोदी ने मुझे फोन नहीं किया लेकिन...', इशारों में कह गए बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget