एक्सप्लोरर

AAP ने किया अब बिहार का रुख, राज्य से ताल्लुक रखने वाले इस विधायक को बनाया प्रभारी

बिहार के मधुबनी जिले से संबंध रखने वाले 41 वर्षीय झा मैथिल ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. उनके पिता भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारी थे.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को पार्टी नेता व दिल्ली के विधायक संजीव झा को बिहार और पार्टी के दिल्ली पूर्वाचल संगठन का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झा को बधाई दी, जो उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं.

झा ने कहा, "बिहार के लिए प्रभारी के तौर पर मुझे जिम्मेदारी देने के लिए मैं अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए चौबीसों घंटे काम करूंगा." बिहार के मधुबनी जिले से संबंध रखने वाले 41 वर्षीय झा मैथिल ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. उनके पिता भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारी थे. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एम.वाई.एन. हाईस्कूल, शंभुआर से प्राप्त की. बाद में उन्होंने मधुबनी जिले के आर.के. कॉलेज से पढ़ाई की.

संजीव झा अब दिल्ली जल बोर्ड के भी सदस्य

साल 2012 के अंत में आप के गठन के बाद, झा 2013 में बुराड़ी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार कृष्ण त्यागी को 10,351 मतों से हराकर विधायक चुने गए थे. उन्होंने जिला विकास समिति (मध्य जिला) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था. साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को बड़ी जीत मिली थी, जिसमें झा ने फिर से बुराड़ी क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने 67,950 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, जो कि दिल्ली में दूसरा सबसे बड़ा अंतर रहा था.

बाद में झा को आप की ओर से बिहार और झारखंड का प्रवक्ता और प्रभारी नियुक्त किया गया. 2016 में दिल्ली सरकार ने झा को परिवहन मामलों के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया. साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में झा ने जनता दल युनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार को 88,158 से अधिक मतों से हराया. यह दिल्ली चुनाव के इतिहास में सबसे अधिक मार्जिन से चुनावी जीत दर्ज हुई थी. झा को अब दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य भी नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस MLA ने किसान सम्मेलन को बताया नौटंकी, कहा- केवल पार्टी की TRP बढ़ा रहे भाजपा नेता

क्या बिहार में जल्द ही टूट जाएगा बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन? तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget