एक्सप्लोरर

Good News: बिहार के 6 हवाई अड्डों का होगा विकास, नीतीश सरकार और AAI के बीच समझौता

Bihar News: नागर विमानन मंत्रालय की ओर से प्रत्येक हवाई अड्डा के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

Bihar Airport News: प्रदेश के छह हवाई अड्डों को विकसित किया जाएगा. इसको लेकर बीते सोमवार (30 जून, 2025) को नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की उपस्थिति में बिहार सरकार एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच इन छह हवाई अड्डों के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ. 

कौन-कौन से छह हवाई अड्डे शामिल?

बिहार सरकार के स्वामित्व वाले पांच हवाई अड्डे- वीरपुर, वाल्मीकिनगर, सहरसा, मधुबनी और मुंगेर एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्वामित्व वाला मुजफ्फरपुर हवाई अड्डा, भारत सरकार की 'उड़ान' योजना के अंतर्गत चिह्नित किए गए हैं. नागर विमानन मंत्रालय की ओर से प्रत्येक हवाई अड्डा के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है.

बिहार सरकार की ओर से इन सभी छह हवाई अड्डों के लिए पूर्व-अव्यवहार्यता अध्ययन (Pre-Feasibility Study) करवाया गया था. इसके उपरांत, बिहार मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात सोमवार को यह MoU संपन्न हुआ. समझौता ज्ञापन पर AAI की ओर से कार्यपालक निदेशक अनामी पांडेय एवं बिहार सरकार की ओर से निदेशक नागरिक उड्डयन डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने हस्ताक्षर किए.

हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

इस अवसर पर बिहार सरकार की ओर से मुख्य सचिव के अलावा कुंदन कुमार (स्थानिक आयुक्त, बिहार), और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सदस्य (वित्त) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. यह समझौता राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे बिहार के दूरवर्ती क्षेत्रों का भी तीव्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा.

बता दें कि नए एयरपोर्ट को लेकर एक तरफ जहां काम हो रहा है तो दूसरी ओर अभी हाल ही में पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है. इतना ही नहीं पटना से सटे बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम भी शुरू है. अभी पिछले महीने ही पीएम मोदी ने इसका शिलान्यास किया था.

यह भी पढ़ें- बाबूजी धीरे चलना! 100 करोड़ की सड़क… बीच में कई पेड़, चकमा खा रहे बिहार के लोग

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget