एक्सप्लोरर

बिहार: क्या केजरीवाल और पप्पू यादव के साथ मिलकर सीएम का चेहरा बनेंगे चिराग पासवान?

खबर है कि नीतीश कुमार चिराग से बात नहीं कर रहे.चिराग इस बात से इतने खफा हैं कि नीतीश के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया.

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले हर पार्टी सीटों के बंटवारे को लेकर आश्वस्त हो जाना चाहती है. लिहाज़ा पार्टियां अपनी दावेदारी को सीधे रख रही हैं या फिर दबाव की नीति अपना रही हैं. एक साल पहले हुए लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में सिर फुटव्वल होता रहा. दूसरी तरफ एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा और रामविलास पासवान ने बखेड़ा खड़ा किया था. रामविलास पासवान को मना लिया गया था पर उपेन्द्र कुशवाहा को बाहर जाने के लिए छोड़ दिया था.

एक बार फिर बिहार एनडीए में चिराग पासवान अपनी बात मनवाने के लिए अड़ गए हैं. हालांकि विधानसभा चुनाव के पहले लोकसभा से उलट दोनों गठबंधन में घमासान मचा हुआ है. जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी ने एक गुट बना लालू की पार्टी आरजेडी पर दबाव बनाया है. वहीं चिराग पासवान ने 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 43 सीटों की मांग बहुत पहले रख दी. बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत शुरू है पर इसमें एलजेपी शामिल नहीं है.

चिराग और नीतीश कुमार के बीच भी ठनी हुई है

इस बार सीटों को लेकर ही नहीं बल्कि चिराग और नीतीश कुमार के बीच भी ठनी हुई है. खबर है कि नीतीश कुमार चिराग से बात नहीं कर रहे. चिराग इस बात से इतने खफा हैं कि नीतीश के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया. सरकार की खामियों को निकालकर एक के बाद एक पत्र लिख रहे हैं. नीतीश किसी पत्र का जवाब नहीं दे रहे. वहीं कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से फोन पर हुई बात के बाद चिराग कुछ नरम पड़े थे लेकिन दोबारा तेवर तल्ख हो गए. सूत्रों के मुताबिक खबर है कि नीतीश अब चिराग से मिलने को तैयार हैं. पर क्या चिराग़ सिर्फ सीटों के बंटवारे को लेकर खिलाफ हैं या कोई और भी मसला है.

सूत्र बताते हैं कि रामविलास पासवान चाहते हैं कि उनके बेटे चिराग को केंद्रीय मंत्रिमण्डल में जगह मिले. उनकी जगह कैबिनेट मंत्री बनाया जाए जिसपर बीजेपी अभी राजी नहीं दिख रही. बीजेपी एमओएस यानि राज्यमंत्री बनाने को तैयार है. चिराग़ बीजेपी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल रहे लेकिन नीतीश कुमार पर नपे तुले अंदाज़ में हमला बोल रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चिराग क्या चाहते हैं? चिराग पासवान के समर्थक बताते हैं कि एनडीए में रहकर अगर उन्हें 20 सीट भी मिले तो उनकी पार्टी को कोई खास फायदा नहीं होगा. नीतीश कैबिनेट में एलजेपी की तरफ से कोई मंत्री नहीं है ऐसे में चिराग हर मुद्दे पर आश्वस्त हो जाना चाहते हैं.

प्रशान्त किशोर के संपर्क में हैं चिराग

दूसरी तरफ पप्पू यादव और तेजस्वी दोनों ही चिराग की हर राजनीतिक चाल पर नज़र रखे हुए हैं. पप्पू यादव ने तो चिराग को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने का बयान भी दे दिया है. तेजस्वी उनके एनडीए से बाहर आने का इंतज़ार कर रहे हैं. ऐसे में चिराग पासवान के सामने दो रास्ते हैं या तो एनडीए का हिस्सा बने रहें और जितनी सीट दी जाए उसपर लड़ लें या फिर अगर एनडीए से बाहर आएंगे तो तेजस्वी के साथ जाएंगे या फिर अलग मोर्चा तैयार करेंगे.

चिराग पासवान के बारे में खबर है कि वह जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशान्त किशोर के संपर्क में भी हैं. बताया जा रहा है कि प्रशान्त किशोर देश में अलग मोर्चा तैयार करना चाहते हैं. जिसकी शुरुआत बिहार से करना चाह रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चिराग पासवान को जोड़कर बिहार में चिराग को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना चाह रहे हैं. ऐसे में चिराग भी तेजस्वी के साथ एक युवा चेहरा बन जांएगे. पर अंतिम फैसला चिराग को ही लेना है.

यह भी पढ़ें-

Facebook से पूछताछ करना चाहते हैं शशि थरूर, BJP ने कहा- राहुल गांधी का एजेंडा चला रहे हैं

Weather Updates: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से राहत, जानें बाकी राज्यों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget