एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: RLSP गठबंधन का आकार बढ़ाने में जुटी, BSP के बाद अब ये पार्टी आ सकती है साथ

आरएलएसपी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी एक दिन पहले अचानक दिल्ली चले गए हैं. कहा जा रहा है कि वे कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ भी संपर्क में हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव मैदान में इस बार कई गठबंधन देखने को मिलेंगे. इधर, सभी गठबंधन अपने आकार को बड़ा करने में भी जुट गए हैं. आरजेडी नेतृत्व वाले महागठबंधन को छोड़कर निकली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है और अब उसकी नजर गठबंधन के आकार को बढ़ाने की है. सूत्रों का दावा है कि आरएलएसपी के नेताओं की राष्ट्रीय जन-जन पार्टी (राजजपा) के नेताओं के साथ गठबंधन में आने की बात अंतिम दौर में पहुंच गई है.

राजजपा की भूमिहार और ब्राह्मणों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है. माना जाता है कि बिहार के मगध प्रमंडल सहित कई इलाके में राजजपा का अपना वोट बैंक है. राजजपा के प्रमुख आशुतोष कुमार हालांकि किसी गठबंधन के साथ जाने को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहते हैं, लेकिन इतना जरूर कहा कि इस चुनाव में जात-पात को भूलकर बिहार के विकास की बात की जानी चाहिए.

उपेंद्र कुशवाहा अचानक दिल्ली चले गए हैं

इधर, आरएलएसपी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी एक दिन पहले अचानक दिल्ली चले गए हैं. कहा जा रहा है कि वे कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ भी संपर्क में हैं और साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर बात हुई है. हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है.

आरएलएसपी के प्रवक्ता भोला शर्मा कहते हैं कि गठबंधन के आकार को बड़ा करने को लेकर कई दलों के नेताओं से बात चल रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता और मुख्य विपक्ष को लेकर यह गठबंधन लोगों को विकल्प देने की तैयारी में है. उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर को आरएलएसपी ने महागठबंधन से अलग होकर बहुजन समाज पार्टी के साथ एक गठबंधन बनाने की घोषणा की. इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है.

यह भी पढ़ें-

बिहार में गठबंधन बनाए रखने की जिम्मेदारी अमित शाह ने ली, कहा- BJP और LJP के बीच कोई कटुता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget