एक्सप्लोरर

बिहार: दानापुर में बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सरारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और बीजेपी नेता कविन्द्र यादव की गोली मार हत्या कर दी.

दानापुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सरारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और बीजेपी नेता कविन्द्र यादव की गोली मार हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए.

हमले में बुरी तरह घायल कविंद्र यादव को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है. कविंद्र यादव दानापुर से बीजेपी विधायक आशा सिन्हा के संबंधी बताए जाते हैं.

सरारी पैक्स अध्यक्ष कवीन्द्र यादव की मौत की खबर सुनकर सांसद रामकृपाल यादव और विधायक आशा सिन्हा दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाक़ात की. उन्होंने कहा की बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या में शामिल अपराधियों के खिलाफ पुलिस के आला अधिकारी तत्काल कारवाही करें, दोषी अपराधियों को पकड़ें और स्पीडी ट्रायल कराकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं. कवींद्र यादव के  शव का पोस्टमार्ट दानापुर अनुमंडल अस्पताल में किया गया. उनके शरीर में 5 गोलियां लगी थीं.

इस घटना से आक्रोशित होकर स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में विधायक आशा सिन्हा भी शामिल हुईं.  उन्होंने थानेदार को बर्खास्त करने की मांग की और अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी ही सरकार में हमारे लोगों को गोली मारी जा रही है.

विधायक ने कहा कि एक महीने पहले दीपक पासवान को गोली मारी जाती है यहां प्रसाशन नाम की कोई चीज नही है हत्या के समय शाहपुर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी बगल में खड़ी थी लेकिन अपराधियो को नहीं पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें:

अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर बोले राहुल गांधी- ‘जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget