एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा ने शनिवार को बुलाई राज्य के सभी सांसदों की बैठक, पार्टी की रणनीति पर होगी चर्चा

बिहार में सितंबर महीने में चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है. राज्य में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म होगा.

 

नई दिल्ली: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को राज्य से पार्टी के सभी सांसदों की एक बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक चुनावी रणनीति को लेकर इस बैठक में चर्चा की जाएगी.

कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पार्टी लगातार चुनाव की तैयारियां कर रही है. डिजिटल माध्यम से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है ताकि कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा जाए. नड्डा ने पिछले दिनों डिजिटल माध्यम से बिहार बीजेपी कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक को संबोधित किया था.

सितंबर में बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है. बिहार विधानसभा के चुनाव, कोरोना वायरस महामारी के दौरान होने वाले भारत के पहले चुनाव होंगे. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए बिहार के सभी सांसदों की 29 अगस्त को बैठक बुलाई है.

सांसदों के अलावा बीजेपी महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी ने हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव की तैयारियों में शामिल किया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी हाल ही में अति पिछड़ी श्रेणी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक डिजिटल बैठक की थी.

जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दल मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा था, ‘‘जब-जब बीजेपी, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) एक साथ आई है, तब-तब राजग की जीत हुई है. इस बार भी हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यशस्वी होंगे.’’ उनका बयान ऐसे समय में आया था, जब एनडीए के सहयोगियों जनता दल यूनाइटेड और एलजेपी के बीच लगातार वाकयुद्ध चल रहा है.

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान कोरोना महामारी के मद्देनजर बिहार चुनाव टालने की मांग करते आ रहे हैं. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण और बाढ़ की स्थिति को लेकर भी वह नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठाते आ रहे हैं. पासवान के इन बयानों को लेकर जेडीयू के नेता भी उन्हें निशाने पर लेते रहे हैं. जेपी नड्डा ने दावा किया था कि विपक्षों दलों की ताकत अब खत्म हो चुकी है और लोग बीजेपी की ओर देख रहे हैं.

महुआ सीट छोड़कर हसनपुर सीट से लड़ना चाहते हैं तेजप्रताप यादव? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget