एक्सप्लोरर

UP: स्कूलों की ओर से फीस की मांग के खिलाफ आगरा में सड़कों पर उतरे अभिभावक, भीख मांगकर जताया विरोध

अभिभावकों ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद हैं लेकिन फिर भी उन्हें फीस के लिए फोन किया जा रहा है और ऐसे में लोगों के पास भीख मांगना ही एकमात्र काम रह गया है.

आगरा: कोरोना संकट के दौर में बच्चों की स्कूल फीस भरने के लिए आगरा के अभिभावक सड़कों पर उतर आये और जगह-जगह घूम कर भीख मांगने लगे. स्कूलों की ओर से मांगी जा रही फीस के विरोध में अभिभावकों की संस्था 'पापा' ने ये कदम उठाया. इस दौरान उन्हें जो रकम मिली, उसे वो जिले के डीएम तक पहुंचाएंगे.

फीस न देने पर ऑनलाइन क्लास से हटाए गए बच्चे

अभिभावकों ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद हैं लेकिन फिर भी उन्हें फीस के लिए फोन किया जा रहा है और ऐसे में लोगों के पास भीख मांगना ही एकमात्र काम रह गया है.

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से ही देशभर में स्कूल बंद हैं और यही हाल ताजनगरी आगरा का भी है. हालांकि स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई जारी है. इस बीच स्कूलों की ओर से अभिभावकों को फीस के लिए फोन किया जा रहा है. इसके साथ ही, कुछ स्कूलों में फीस न मिलने के कारण बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के ग्रुप से भी अलग कर दिया गया है.

आगरा की सड़कों पर मांगी भीख

ऐसे में आगरा के अभिभावकों की संस्था 'पापा' लगातार लॉकडाउन के दौरान की फीस माफी, कोरोना काल में स्कूल बंद रखने या ऑनलाइन पढ़ाई की फीस आधी करने की मांग उठा रही है. इस संगठन ने आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं.

इसके विरोध में संगठन से जुड़े अभिभावकों ने अलग-अलग समूहों में आगरा की एमजी रोड के सूरसदन चौराहे, हरि पर्वत, सेंट जोन्स और राजामंडी चौराहे पर आम लोगों से भीख मांगी.

अभिभावकों ने कहा कि इस तरह जो भी पैसा वो जुटाएंगे उसे जिलाधिकारी के पास सौंपेंगे ताकि स्कूलों को फीस पहुंचा दी जाए. अभिभावकों ने साथ ही चिंता भी जताई कि ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों की आंखें भी खराब हो रही हैं.

ये भी पढ़ें

परीक्षाओं को लेकर UGC ने फिर जारी किया बयान, अगस्त-सितंबर में 366 यूनिवर्सिटीज में होगा Exam

राजस्थान में कोरोना वायरस से 8 और लोगों की मौत, राज्य में आए संक्रमण के 615 नये मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget