एक्सप्लोरर

राजस्थान: जालोर में घर से अगवा कर दो नाबालिग लड़कियों के साथ 6 आरोपियों ने किया गैंगरेप

आधा दर्जन युवक एक गांव से दो नाबालिग लड़कियों को उठाकर ले गये और उनके साथ पहाड़ियों पर गैंगरेप किया. सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपी, लड़कियों को जसवंतपुरा थाना इलाके के राजपुरा में सुंधामाता की पहाड़ियों पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए.

जालोर: सरकार के तमाम दावों के बावजूद राजस्थान राज्य में महिलाओं व लड़कियों के साथ दरिंदगी की भयावह घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला प्रदेश के जालोर जिले का है. यहां भीनमाल थाना इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है.

लड़कियों को घर से उठाकर ले गए आरोपी

जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन युवक एक गांव से दो नाबालिग लड़कियों को उठाकर ले गये और उनके साथ पहाड़ियों पर गैंगरेप किया. सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपी, लड़कियों को जसवंतपुरा थाना इलाके के राजपुरा में सुंधामाता की पहाड़ियों पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए.

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया मामला

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लड़कियों को बेहोशी व घायल अवस्था में भीनमाल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है. वहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक चेतनराम, अशोक, तेजाराम, पीराराम भील और दो अन्य ने उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी और नाबालिग चचेरी बहन का अपहरण कर लिया. उसके बाद आरोपी दोनों को जसवंतपुरा के राजपुरा गांव ले गए. वहां पहाड़ियों पर आरोपियों ने दोनों के साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद आरोपी दोनों लड़कियों को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए. एक पीड़िता ने होश में आने के बाद पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की वारदात को बयां किया है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि सांचौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी जसवंतपुरा, रामसीन, बागोड़ा और भीनमाल थाना पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है. हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

ये भी पढ़ें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा बलिया गोलीकांड का आरोपी धीरेंद्र सिंह, रिमांड की मांग करेगी पुलिस यूपी-पंजाब में आज से खुलेंगे स्कूल, अभिवावकों की लिखित मंजूरी और सुरक्षा एहतियात जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget