एक्सप्लोरर

IND vs BAN: युवराज ने इस खिलाड़ी की बैटिंग देखकर कहा- हमने भविष्य के लिए अपना नंबर चार बल्लेबाज पा लिया

पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा है कि ऋषभ पंत भारतीय टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सबसे सही बल्लेबाज हैं.

बर्मिंघमविश्वकप शुरू होने के दो साल पहले से ही टीम इंडिया नंबर 4 पर कई बल्लेबाजों को आजमा चुकी है लेकिन विश्वकप अभियान शुरू हो जाने तक भी खोज खत्म नहीं हुई   थी, लेकिन अब लगता है कि विराट और रवि शास्त्री की खोज ऋषभ पंत पर आकर खत्म होती दिख रही है.  विश्वकप में ऋषभ पंत पहले शामिल नहीं थे लेकिन शिखर धवन की चोट ने ऋषभ को मौका दिया और उन्होंने अब तक मिले दोनों मौकों को भुनाया है और भारतीय फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ सेमी फाइनल और फिर फाइनल में बड़े बड़े शॉट खेलकर जीत दिलाएं.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का मानना है कि युवा विकेटकीपर- बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए सही चुनाव हैं. उन्होंने कहा कि पंत को इस स्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयार करना चाहिए. पंत को चोटिल शिखर धवन के स्थान पर इंग्लैंड में जारी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदों पर 32 रन और मंगलवार को बांग्लादेश के साथ मैच में 41 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली. युवराज ने ट्वीट कर कहा, ''मुझे लगता है कि आखिरकार हमने भविष्य के लिए अपना नंबर चार का बल्लेबाज पा लिया है.'' पिछले महीने ही अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले युवराज ने साथ ही कहा कि पंत में काफी प्रतिभा है.

बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप का अपना चौथा शतक लगाया. भारत ने 9 विकेट पर 314 रन बनाए. तमीम इकबाल के कैच छोड़ने के बाद रोहित ने 104 रन की पारी खेली. केएल राहुल ने 77 रन बनाए. दोनों के बीच 180 रनों की भागीदारी हुई. यह इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी भागीदारी है. भारत ने इस मैच को 28 रनों से जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget