पांच वनडे और एकलौते टी-20 के लिए चुनी गई टीम इंडिया, युवराज-रैना की छुट्टी, शार्दुल टीम में
बता दें कि इस सीरीज के लिए टीम का चुनाव अखिल भारतीय चयन समिति ने किया है. इस सीरीज के लिए टीम में रोहित शर्मा को उप-कप्तान के रूप में शामिल किया गया है.

मुंबई: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज और एकलौते टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 20 अगस्त से होने वाली इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों का चयन किया है. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ चुनी गई इस टीम में युवराज सिंह का नाम नहीं है.
उनके अलावा सुरेश रैना को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आईपीएल में अपनी छाप-छोड़ने वाले गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
बता दें कि इस सीरीज के लिए टीम का चुनाव अखिल भारतीय चयन समिति ने किया है. इस सीरीज के लिए टीम में रोहित शर्मा को उप-कप्तान के रूप में शामिल किया गया है.
श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरूआत 20 अगस्त से होगी. इसका पहला मैच 20 अगस्त को दाम्बुला में, दूसरा मैच 24 और तीसरा मैच 27 के कैंडी में खेला जाएगा. इसके अलावा, 31 और 3 अगस्त को चौथा और पांचवा वनडे मैच कोलंबो में खेला जाएगा.
इसके अलावा, भारत और श्रीलंका के बीच केवल एक टी-20 मैच 6 सितम्बर को कोलंबो में खेला जाएगा.
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर.






















