एक्सप्लोरर

‘आप पूरी टीम नहीं हैं...’ बाबर आजम को क्यों मोहम्मद हफीज ने कहा था ऐसा? खुद किया खुलासा

Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें बाबर आजम को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए मनाने में 2 महीने लगे.

Mohammad Hafeez on Babar Azam: वर्ल्ड कप 2023 के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव और उथल-पुथल जारी है. हर दिन पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल होते रहती है. इस वक्त पड़ोसी मुल्क में पाकिस्तान क्रिकेट लीग का खेली जा रही है. इसी लीग के बीच कुछ समय पहले पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर के पद से हटे मोहम्मद हफीज ने बाबर आजम को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हफीज ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को टी20 फॉर्मेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए मनाने में 2 महीने लगे.

2 महीने में माने बाबर आजम
पाकिस्तान के चर्चित स्पोर्ट्स शो द पवेलियन में पाकिस्तान टीम के पूर्व डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने कहा कि ‘मुझे बाबर आजम को टी20 फॉर्मेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए मनाने में 2 महीने का समय लगा. मैंने बाबर को कहा कि आपको यह पाकिस्तान टीम के लिए करना पड़ेगा और आप ऐसा करने वाले मुल्क के पहले खिलाड़ी नहीं होंगे. आप एक शानदार खिलाड़ी हैं ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि आप टीम को ऊपर लेकर आए.’

आप पूरी टीम नहीं हैं
मोहम्मद हफीज ने इस शो में आगे कहा कि ‘आप और रिजवान एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन सिर्फ आप दोनों पूरी टीम नहीं हैं और न बन सकते हैं. हमें टीम बनानी है इसलिए मैं आपको नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं. आप वनडे फॉर्मेट में पिछले 6 साल से नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसे में आपको इस पोजिशन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. आप तकनीकि रूप से काफी सक्षम हैं.’

हफीज ने बाबर पर लगाए हैं गंभीर आरोप
इस मामले के अलावा मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और पूर्व कोचिंग स्टाफ पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बाबर आजम और पूर्व कोच ने फिटनेस ट्रेनिंग को रोक दिया था और कहा था कि अभी हमारी प्राथमिकता फिटनेस नहीं है और आपको इन खिलाड़ियों की फिटनेस चेक नहीं करनी है. इन्हें क्रिकेट खेलने दे जैसा ये खेलना चाहते हैं. हालांकि हफीज के इन खुलासों पर बाबर आजम की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘मैं खुद से थोड़ा निराश था...’ खराब फॉर्म पर बात करते हुए ऐसा क्यों कह गए शुभमन गिल? जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget