एक्सप्लोरर

Year Ender 2017: सिर्फ धोनी की वजह से प्रैक्टिस मैच बन गया खास

क्रिकेट मैच में किसी प्रैक्टिस मैच को लेकर शायद ही कभी इस तरह की भीड़ कभी उमड़ी हो, जैसा 10 जनवरी 2017 को हुआ. साल की शुरुआत भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए किसी झटके से कम नहीं था.

नई दिल्ली: क्रिकेट मैच में किसी प्रैक्टिस मैच को लेकर शायद ही कभी इस तरह की भीड़ कभी उमड़ी हो, जैसा 10 जनवरी 2017 को हुआ. साल की शुरुआत भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए किसी झटके से कम नहीं था. भारत के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने वनडे और टी 20 क्रिकेट को बीते साल अलविदा कह दिया था और विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बनाए जा चुके थे. नए साल का स्वागत भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ करने जा रही थी लेकिन उससे पहले बारी थी प्रैक्टिस मैच की. इंडिया ए की कमान धोनी के हाथों में थी. लगभग 10 साल तक भारत के कप्तान के तौर पर कई यादगार मैच जीतने वाले धोनी आखिरी बार टीम का नेतृत्व कर रहे थे. मुकाबला भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं था लेकिन किसी बड़े मुकाबले से कम भी नहीं था. प्रैक्टिस मैच की अहमियत इसी से लगाई जा सकती है कि मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा था और मुंबई का एक भी खिलाड़ी इस मैच में नहीं था लेकिन लोगों की भीड़ सिर्फ इसलिए मैदान पर आई क्योंकि धोनी आखिरी बार टीम की कप्तानी कर रहे थे. माहौल काफी भावुक था पूरे स्टेडियम में सिर्फ एक नाम गूंज रही थी...धोनी...धोनी..धोनी.

Year Ender 2017: सिर्फ धोनी की वजह से प्रैक्टिस मैच बन गया खास
 

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 12 बजे से दर्शकों के लिए गेट खोले जाने थे लेकिन भीड़ सुबह 10 बजे से ही मैदान के बाहर जमा हो चुकी थी. इस मैच में के लिए एंट्री फ्री थी और दर्शक धोनी के देखने के लिए बेताब थे. इंग्लैंड नें जब गेंदबाजी शुरु की तब तक दो स्टैंड पूरी तरह से भर चुके थे. भीड़ इस कदर बढ़ी कि अंत में उस हिस्से को खोल दिया गया जहां कुछ काम बाकि रह गए थे. 10 ओवर के खत्म होते-होते 15000 लोग मैच का मजा ले रहे थे. ये आलम तब था जब दिन मंगलवार का था. मुकाबला आगे बढ़ा और फिर वो लम्हा आया, जब धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे. धोनी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए जा रहे थे और पूरे मैदान में दर्शक सिर्फ एक ही नाम ले रहे थे और वो था माही का. धोनी ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया और 40 गेंदों पर 68 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इंडिया ए की ओर से अंबाती रायडू(100) ने शतकीय पारी खेली तो वहीं शिखर धवन (63) और युवराज सिंह (56) ने भी अच्छे हाथ दिखाए. इन पारियों की मदद से भारत ए पांच विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए. लेकिन बड़े रनों के बाद भी भारत को हार मिली. इंग्लैंड ने सैम बिलिंग्स (93) के बल पर सात गेंद शेष रहते 307 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. भले ही अपनी कप्तानी का आखिरी मैच धोनी हार गए लेकिन उन फैन्स के लिए वो हमेशा एक जीते हुए कप्तान ही रहेंगे. धोनी ने इसके बाद पूरे साल विकेट के पीछे और विकेट के आगे शानदार प्रदर्शन कर कई बार भारत को शानदार जीत दिलाई. उन्होंने मैदान नए कप्तान विराट कोहली को हर बार मदद की जिसके चलते भारतीय टीम नंबर वन टीम भी बनी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
एक मैच में 10 गोल... France vs England मुकाबले में बना इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में 44 सालों बाद हुआ ऐसा
एक मैच में 10 गोल... France vs England मुकाबले में बना इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में 44 सालों बाद हुआ ऐसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget