एक्सप्लोरर

ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले पहलवान रवि दहिया ने कुश्ती शिविर से लिया नाम वापस, जानिए क्या है कारण

57 किलोग्राम भारवर्ग में पुरुष पहलवान रवि दहिया ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सोनीपत केंद्र में लगाए जा रहे पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती शिविर में से कुछ समय के लिए नाम वापस ले लिया है.

नई दिल्लीः ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पुरुष पहलवान रवि दहिया ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सोनीपत केंद्र में लगाए जा रहे पुरुष राष्ट्रीय कुश्ती शिविर में से कुछ समय के लिए नाम वापस ले लिया है. रवि ने इसके पीछे वजह अपनी परीक्षा बताई है. 57 किलोग्राम भारवर्ग में ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले रवि ने कहा है कि उन्होंने शिविर से छुट्टी ली है और वह सोनीपत में ही अपने घर में पढ़ाई करना चाहते हैं.

दहिया ने आईएएनएस से कहा, "मेरी परीक्षा आ रही हैं और मैंने इसक लिए छुट्टी ली हैं. जब मैं अपनी बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा दे दूंगा तो मैं दोबारा साई केंद्र में लौट आऊंगा. यह शिविर हमारे लिए काफी जरूरी है, लेकिन मुझे परीक्षा भी देनी है, इसलिए मैं इस समय शिविर में हिस्सा नहीं ले सकता."

दहिया ने इसके अलावा किसी और सवाल का जवाब नहीं दिया. 23 साल का यह खिलाड़ी सोनीपत के नहारी गांव से आता है और जनवरी से छत्रसाल स्टेडियम में दीपक पुनिया तथा सुशील कुमार के साथ ट्रेनिंग कर रहा है.

शिविर में तीन खिलाड़ियों, दीपक, नवीन और कृष्णा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकलने के कारण कुछ खिलाड़ियों ने शिविर को जारी रखने को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से 15 सितंबर से शुरू हो रहे शिविर को स्थगित करने की अपील की है.

स्टार खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने हालांकि कहा है कि साई का केंद्र बाहर या घर पर ट्रेनिंग करने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है.

बजरंग ने आईएएनएस से कहा, "कोरोना बाहर से आया. यह तीन खिलाड़ी यहां पहुंचते ही पॉजिटिव पाए गए. उनमें अभी तक कोई लक्षण नहीं हैं. साई सेंटर सुरक्षित है और मुझे लगता है कि अगर हम प्रोटोकॉल्स का पालन करेंगे तो हर कोई सुरक्षित रहेगा."

इसे भी पढ़ेंः इस सत्र में बार्सीलोना के साथ रहेंगे स्टार फुटबॉलर Lionel Messi, इस कारण लिया फैसला

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दुबई में पहली बार की ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget