एक्सप्लोरर

IND vs AUS: मैच के दौरान स्टीव स्मिथ की हुई हूटिंग, फैंस पर गुस्सा हुए विराट कोहली

स्टीव स्मिथ के साथ दर्शकों ने खेल के दौरान हूटिंग की. विराट कोहली को भारतीय दर्शकों का यह रवैया पसंद नहीं आया. उन्होंने दर्शकों से स्मिथ के लिए ताली बजाने की अपील की. स्मिथ कोहली के इस व्यवहार से काफी खुश हुए.

लंदन: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार खेल के साथ अपनी शालीनता से सभी का दिल जीत लिया है. दरअसल, रविवार को खेले गए मैच में भारतीय फैंस बाउंड्री लाइन पर फिल्डिंग कर रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की लगातार हूटिंग कर रहे थे. दर्शक उन्हें चीटर-चीटर कह रहे थे. इसके बाद कप्तान कोहली ने मोर्चा संभाला और उन्होंने भारतीय दर्शकों से ऐसा नहीं करने का मैदान से ही इशारा किया. कोहली ने दर्शकों से स्मिथ के लिए ताली बजाने का अनुरोध किया. कप्तान कोहली के इस व्यवहार से स्टीव स्मिथ काफी खुश हुए और उन्होंने कोहली के पास आकर उनकी पीठ थपथपाई. कप्तान कोहली ने बाद में कॉन्फ्रेंस में दर्शकों की तरफ से माफी भी मांगी.

IND vs AUS: मैच के दौरान स्टीव स्मिथ की हुई हूटिंग, फैंस पर गुस्सा हुए विराट कोहली

क्या था मामला

हार्दिक पंड्या के आउट होकर बाहर जाने के दौरान स्मिथ जब थर्ड मैन पर फिल्डिंग के लिए जाने लगे तो दर्शकों ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी. स्मिथ की असहजता को समझते हुए कोहली ने दर्शकों को इशारा किया कि वे आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की हूटिंग करने की जगह उनकी हौसलाअफजाई करें. इसके बाद दर्शक शांत हुए. इसके बाद एक बार फिर भारतीय प्रशंसकों ने स्मिथ के बल्लेबाजी करने आते ही ‘धोखेबाज, धोखेबाज’ कहना शुरू कर दिया था.

स्मिथ को लगातार दर्शक बना रहे हैं निशाना

इससे पहले आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर कह चुके हैं कि इंग्लैंड के दर्शक खेल के दौरान थोड़ी नम्रता दिखाएं. लेकिन भारतीय प्रशंसक रविवार को मैच के दौरान काफी उत्साहित हो गए और इन्होंने स्टीव स्मिथ की लगातार हूटिंग की. गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों में एक साल के प्रतिबंध का सामना करने वाले स्मिथ को इंग्लैंड में अब तक दर्शकों के प्रतिकूल व्यवहार का सामना करना पड़ा है.

धवन बने मैन ऑफ दी मैच

बता दें कि कल के मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई को 36 रनों से हरा दिया है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 353 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 316 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपनी मजबूत साझेदारी के दम पर भारत को बिना किसी नुकसान के 100 रनों के ऊपर पहुंचाया. रोहित ने जहां अर्धशतक लगाया तो वहीं धवन ने इंग्लैंड में अपना चौथा और अपने करियर का 17वां शतक पूरा किया. 117 रन बनाने वाले शिखर धवन ‘मैन ऑफ द मैच’ बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget