एक्सप्लोरर

उम्मीद करता हूं अगर फाइनल में दोबारा इंग्लैंड से खेले तो भगवान हमारा साथ देगा: कोच रवि शास्त्री

खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे इंग्लैंड ने करो या मरो के मुकाबले में भारत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी थी.

मैनचेस्टर: भारत के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विश्व कप लीग चरण में मेजबान टीम के खिलाफ हार के दौरान भगवान इंग्लैंड के साथ था, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमें दोबारा भिड़ती हैं, तो वह उनके साथ होगा. भारत अगर पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो खिताबी मुकाबले में उसका सामना आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. भारत ने लीग चरण में सात जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इंग्लैंड एकमात्र टीम थी, जिसने लीग चरण के दौरान भारत को हराया था.

खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे इंग्लैंड ने करो या मरो के मुकाबले में भारत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी थी. आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में शास्त्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उस दिन भगवान इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में था. उम्मीद करता हूं कि अगर हम अगले मैच में इंग्लैंड से खेलेंगे तो वह हमारे ड्रेसिंग रूम में होगा.’’

शास्त्री ने टूर्नामेंट के मौजूदा शीर्ष स्कोरर रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की जो टूर्नामेंट में पांच शतक जड़ चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘रोहित महानतम एकदिवसीय खिलाड़ियों में से एक हैं. वह इस प्रतियोगिता में रन बनाता या नहीं, वर्षों से उसके रिकॉर्ड पर नजर डालिए. एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन दोहरे शतक.’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘किसी ने ऐसा नहीं किया है. शीर्ष क्रम में उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उसकी फार्म हैरानी की बात नहीं है. इस तरह की फार्म में आने के लिए अगर वह विश्व कप को चुनता है तो कोच के रूप में मुझे खुशी होगी.’’ रोहित की फॉर्म का भारत को फायदा हुआ है. उन्होंने सेमीफाइनल से पहले लगातार तीन शतक जड़े हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में रोहित के शतक को उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक बताते हुए शास्त्री ने कहा, ‘‘वह कड़ा विकेट था. गेंद समान गति से नहीं आ रही थी (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ). इसलिए मैंने सोचा कि यह रोहित के सभी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतकों में विशेष पारी है. मुझे लगता है कि यह उसकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक
एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक
हर्षित राणा OUT? वाशिंगटन सुंदर IN, बुमराह-रेड्डी पर भी आया अपडेट
हर्षित राणा OUT? वाशिंगटन सुंदर IN, बुमराह-रेड्डी पर भी आया अपडेट
ICC टी20 रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी को हुआ नुकसान
ICC टी20 रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी को हुआ नुकसान
दलीप ट्रॉफी 2026 की प्राइज मनी डिटेल, जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़
दलीप ट्रॉफी 2026 की प्राइज मनी डिटेल, जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़

वीडियोज

Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget