एक्सप्लोरर

World Cup 2019 Semi finals: भारत किस टीम से खेलेगा विश्व कप का सेमीफाइनल मैच, जानिए सभी समीकरण

टूर्नामेंट की दो टॉप टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक-एक मैच बाकी है. जिसके आधार पर भारत का सेमीफाइनल में किससे मैच होगा यह तय किया जा सकता है.

World Cup 2019 Semi finals: इंग्लैंड एंड वेल्स के समर में खेले जा रहे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल की तस्वीर अब साफ है. फैंस को उन चार टीमों के नाम पता चल गए हैं जो सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेगी. ऐसे में आज हम आपको सेमीफाइनल के हर एक पहलु से रूबरू करवाएंगे कि किस स्थिति में कौन सी टीम का कौन सी टीम से मुकाबला तय माना जा रहा है. सबसे पहले प्वाइंट्स टेबल पर एक नजर डाल लेते हैं.

क्या है प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर, भारत नंबर दो, इंग्लैंड नंबर तीन, और न्यूजीलैंड का नंबर चार लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश के सामने 350 रन बनाकर 311 रन से मैच जीतना होगा जो कि क्रिकेट के मैदान में असंभव लगता है. ऐसे में तस्वीर साफ है. अब आइए जानते हैं सेमीफाइनल में किस टीम का किस टीम से मुकाबला हो सकता है.

किस टीम का किससे होगा सेमीफाइनल मैच

तीसरे नंबर की टीम इंग्लैंड और चौथे नंबर के टीम न्यूजीलैंड ने अपने सभी मैच खेल लिए हैं इसलिए इन दोनों टीमों की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में नहीं बदलेगी, जबकि टूर्नामेंट की दो टॉप टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक-एक मैच बाकी है. जिसके आधार पर भारत का सेमीफाइनल में किस टीम से मुकाबला होगा ये तय किया जा सकता है. भारत जहां 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगा तो वहीं ऑस्ट्रेलिया भी 6 जुलाई की शाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में शिरकत करेगी. इन्हीं दो मैचों के नतीजे तय करेंगे कि आखिर सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम का किससे मैच होगा.

अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना मैच हार जाती है और भारत जीत जाता है तो टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर चली जाएगी और इस सूरत में उसका मुकाबला चौथे नंबर की टीम न्यूजीलैंड से होगा. वहीं अगर भारतीय टीम श्रीलंका से हार जाती है या फिर ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों अपने आखिरी मैच जीत लेते हैं तो दोनों की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में अभी जो है वही बनी रहेगी. यानि भारत नंबर दो पर रहेगा और ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर. अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया का मुकाबला तीसरे नंबर की इंग्लैंड की टीम से होगी और ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड से भिड़ेगा.

कब खेला जाएगा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैच 9 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे से बर्मिंघम में खेला जाएगा. जबकि खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget