एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, 117 रन बनाने वाले शिखर धवन बने ‘मैन ऑफ द मैच’

धवन और रोहित के आउट होने के बाद विराट ने पांड्या के साथ मिलकर तबाड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को 300 के पार लेकर गए. इस दौरान विराट ने 82 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं पांड्या ने भी मात्र 27 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया.

लंदन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केनिंगटन में खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई को 36 रनों से हरा दिया है. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 353 रनों का लक्ष्य दिया. इस बीच भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपनी मजबूत साझेदारी के दम पर भारत को बिना किसी नुकसान के 100 रनों के ऊपर पहुंचाया. रोहित ने जहां अर्धशतक लगाया तो वहीं धवन ने इंग्लैंड में अपना चौथा और अपने करियर का 17वां शतक पूरा किया. 117 रन बनाने वाले शिखर धवन ‘मैन ऑफ द मैच’ बने.

विराट और पांड्या का कमाल

धवन और रोहित के आउट होने के बाद विराट ने पांड्या के साथ मिलकर तबाड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को 300 के पार लेकर गए. इस दौरान विराट ने 82 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं पांड्या ने भी मात्र 27 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया. पांड्या के आउट होने के बाद धोनी आए और उन्होंने ने भी कुछ बड़े शॉट लगाए. इसके बाद विराट ने टीम को 352 रनों तक पहुंचाया. भारतीय टीम ने पहले इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया.

ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत रही अच्छी

बैटिंग पिच को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग भी काफी दमदार रही जहां ओपनर डेविड वॉर्नर और फिंच ने टीम को बेहतरीन शुरूआत दी. इस बीच दोनों ने 60 रनों का स्कोर जोड़ दिया था लेकिन तभी 13वें ओवर में पांड्या की गेंदबाजी पर टीम को फिंच के रूप में पहला विकेट मिला. जहां उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. इसके बाद स्टीव स्मिव बल्लेबाजी के लिए आए. वॉर्नर और स्मिथ दोनों ने मिलकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की. दोनों टीम को 127 रन तक लेकर गए लेकिन तभी चहल ने वॉर्नर को 56 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद स्मिथ का साथ देने ख्वाजा आए जहां दोनों टीम को 207 रन तक लेकर गए लेकिन तभी ख्वाजा को 42 रन पर बुमराह के हाथों आउट हो गए.

316 रन ही बना पाई ऑस्ट्रेलिया

स्मिथ ने इसके बाद पारी संभालने की कोशिश की लेकिन इसके बाद 69 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे और LBW आउट हो गए. इसके तुंरत स्टायनिस और मैक्सवेल भी चलते बने. हालांकि कूल्टर नाइल और एलेक्स कैरी ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक ऑस्ट्रेलिया के 283 रनों पर 7 विकेट गिर गए थे. कूल्टर नाइल के आउट होने के बाद कैरी ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 316 रन ही बना पाई. पूरी टीम अंत में ऑलआउट हो गई जहां भारत 36 रनों से ये मैच जीत गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: जीत के साथ भारत की शुरुआत, बांग्लादेश को 13-0 से चटाई धूल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget