एक्सप्लोरर

Womens T20 WC : विराट-सहवाग ने फाइनल में पहुंचने पर भारतीय टीम को दी खास अंदाज में बधाई

भारतीय टीम आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है. अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने पर विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, मिताली राज समेत कई दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

सिडनी: अनुभवी क्रिकेटर मिताली राज और भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला टीम बनी है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे भारत को फाइनल में प्रवेश मिला.

इस विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए भारतीय टीम को ग्रुप दौर का अंत पहले स्थान पर करने के कारण फाइनल में जगह मिली. वनडे में महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने ट्वीट कर लिखा, "एक भारतीय होने के नाते, मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि हमारी टीम फाइनल में पहुंची है. लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे इंग्लैंड की खिलाड़ियों के लिए बुरा लगा. मैं कभी अपनी टीम को इस स्थिति में नहीं देखना चाहूंगी. लेकिन नियम इसी तरह के हैं. बधाई हो लड़कियों. यह बड़ी बात है."

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्विटर के माध्यम से टीम को बधाई संदेश देते हुए लिखा, "भारतीय महिला टीम को टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई. हमें आप पर गर्व है. फाइनल के लिए शुभकामनाएं."

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी बधाई दी. सहवाग ने ट्वीट कर लिखा सेमीफाइनल मैच होता तो अच्छा होता लेकिन इंद्र भगवान के आगे कौन जीत सकता है. मेहनत का परिणाम अच्छा मिलता है. ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतने का इनाम. बधाई महिला टीम इंडिया और रविवार के लिए शुभकामनाएं.

वहीं अनुभवी महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने लिखा, "फाइनल में पहुंचने पर टीम को बधाई. ग्रुप दौर में शानदार प्रदर्शन के बाद आप इसकी हकदार थीं. सिर्फ एक और मैच बचा है. बधाई हो."

बता दें कि ऑस्ट्रलियाई महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को सिडनी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में डकवर्थ लुईस के जरिए पांच रन से हराया. अब आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

महिला क्रिकेट का महामुकाबला: 8 मार्च को खिताब के लिए भिड़ेंगे इंडिया और ऑस्ट्रेलिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget