एक्सप्लोरर

Womens T20 Challenge 2020: आज सुपरनोवाज का सामना आत्मविश्वास से भरी ट्रेलब्लेजर्स से, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत में होगी जंग

भारतीय टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगी और उम्मीद करेंगी कि श्रीलंका की चामरी अटापट्टू भी अच्छी फार्म में जारी रहें.

गत चैम्पियन सुपरनोवाज को अगर महिला टी-20 चैलेंज में अपनी चुनौती को बरकरार रखना है तो उसे आज आत्मविश्वास से भरी ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी. वेलोसिटी पर गुरुवार को मिली शानदार जीत से आत्मविश्वास से भरी स्मृति मंधाना की अगुआई वाली ट्रेलब्लेजर्स का लक्ष्य एक और जीत दर्ज करने का होगा ताकि उसके नाम दो जीत हो जाए और वह नौ नवंबर को होने वाले फाइनल में प्रवेश कर जाए. उनका सामना सुपरनोवाज से होगा जिसे टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में वेलोसिटी से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन एक और हार से सुपरनोवाज टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

सोफी एक्लेस्टोन पर रहेंगी नजरें

ट्रेलब्लेजर्स ने वेलोसिटी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और उसे महज 47 रन पर समेट दिया. इसमें इंग्लैंड की बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने अहम भूमिका अदा की. दुनिया की नंबर एक टी-20 गेंदबाज ने 3.1 ओवर में नौ रन देकर चार विकेट हासिल किये. मंधाना उम्मीद करेंगी कि उनकी गेंदबाजों का हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मजबूत सुपरनोवाज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन जारी रहे. वहीं यह खिलाड़ी भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले में खुद से अपनी बल्लेबाजी इकाई से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

सुपरनोवाज को एक जीत की जरूरत है जिससे नेट रन-रेट से टीमों का फाइनल में प्रवेश तय होगा जिससे संभवत: वेलोसिटी बाहर हो जायेगी जिसका नेट रन रेट नेगेटिव (माइनस 1.869) है. वहीं वेलोसिटी उम्मीद करेगी कि सुपरनोवाज इस मैच में हार जाये ताकि उन्हें फाइनल में पहुंचने का मौका मिल जाये.

शारजाह की धीमी पर स्पिनरों से उम्मीदें

भारतीय टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगी और उम्मीद करेंगी कि श्रीलंका की चामरी अटापट्टू भी अच्छी फार्म में जारी रहें. शारजाह की पिच धीरे-धीरे धीमी हो रही है जिससे स्पिनरों की भूमिका अहम रहेगी. एक्लेस्टोन फिर ट्रेलब्लेजर्स के लिये अहम गेंदबाज रहेंगी जिन्हें साथी बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड और अनुभवी झूलन गोस्वामी से पूरी मदद मिलने की उम्मीद है. सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स दोनों के पास अच्छे स्पिनर मौजूद हैं जिससे मैच का फैसला उनके बल्लेबाजों के प्रदर्शन से तय होगा.

महिला टी20 चैलेंज: मिताली राज की वेलोसिटी ने हरमनप्रीत की सुपरनोवाज़ को पांच विकेट से दी मात 

IPL 2020: टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद विराट कोहली का छलका दर्द, मैच के बाद कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget