एक्सप्लोरर

'फुटबॉल के भगवान' लियोनल मेसी क्या इस बार अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप खिताब दिला पाएंगे?

बचपन में मेसी बौनेपन के शिकार थे और हालत इतनी गंभीर थी कि चिकित्सा की जरूरत थी. इलाज महंगा था तो उनके स्थानीय क्लब ने हाथ खींच लिए, लेकिन बार्सिलोना मदद के लिए आगे आया.

नई दिल्ली: बचपन में बौनेपन से जूझने के बावजूद फुटबॉल के मैदान पर उपलब्धियों के नए शिखरों को छूने वाले लियोनेल मेसी ने डेढ़ दशक के सुनहरे करियर में क्लब के लिए कामयाबियों के नए कीर्तिमान बनाए लेकिन अर्जेंटीना के लिए विश्व कप नहीं जीत पाने की कसक उन्हें कचोटती रही है और रूस में उनके पास यह कलंक धोने का संभवत: आखिरी मौका होगा.

रिकॉर्ड 5 बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, रेकॉर्ड 5 बार यूरोपीय गोल्डन शू, बार्सिलोना के साथ 9 ला लिगा खिताब, 4 युएफा चैंपियंस लीग और 6 कोपा डेल रे खिताब जीत चुके इस करिश्माई प्लेमेकर के नाम देश और क्लब के लिए कुल 600 गोल दर्ज हैं. उपलब्धियों से भरे अपने सफर की इतिश्री वह निस्संदेह फीफा विश्व कप के साथ करना चाहेंगे और दुनिया भर में उनके प्रशंसक भी यही दुआ कर रहे होंगे.

फुटबॉल के भगवान' लियोनल मेसी क्या इस बार अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप खिताब दिला पाएंगे?

प्रतिभा के दम पर फुटबॉल को चुना

फुटबॉल के इस शहंशाह का जन्म अर्जेंटीना के रोसारियो में 1987 में एक निर्धन परिवार में हुआ था. उनके पिता कारखाने में काम करते थे और मां क्लीनर थी, लेकिन फुटबॉल में अपनी प्रतिभा की बानगी मेसी ने बचपन में ही दे दी थी. बचपन में मेसी बौनेपन के शिकार थे और हालत इतनी गंभीर थी कि चिकित्सा की जरूरत थी. इलाज महंगा था तो उनके स्थानीय क्लब ने हाथ खींच लिए, लेकिन बार्सिलोना मदद के लिए आगे आया.

मेसी का उड़ाया जाता था मजाक

सितंबर 2000 में 13 बरस के मेसी अपने पिता के साथ ट्रायल देने आए तो उनके नाटे कद का मजाक सभी खिलाड़ियों ने उड़ाया. ट्रायल के दौरान 10 मिनट का खेल देखने के बाद ही बार्सिलोना ने मेसी के साथ करार का फैसला कर लिया. उसके बाद से मेसी इसी क्लब के साथ हैं. यदा कदा उनके दूसरे क्लबों के साथ जुड़ने की अटकलें लगी, लेकिन मेसी ने बार्सिलोना का दामन नहीं छोड़ा और सफलता की सुनहरी दास्तान लिख डाली. करार से मिले पैसों से मेसी का इलाज हुआ और कामयाब रहा. मेसी, आंद्रियास इनिएस्ता, जावी, सैमुअल इतो और थियरे हेनरी ने बार्सिलोना को अभूतपूर्व सफलताएं दिलाई. क्लब के लिए मिलती सफलताओं के साथ मेसी की लोकप्रियता दुनिया भर में बढ़ी और लोग उन्हें माराडोना के समकक्ष या कुछ तो उनसे बेहतर मानने लगे.

फुटबॉल के भगवान' लियोनल मेसी क्या इस बार अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप खिताब दिला पाएंगे?

माराडोना के पास हालांकि विश्व कप था जो आखिरी बार 1986 में अर्जेंटीना ने माराडोना के दम पर ही जीता था.

ब्राजील में टूटा था सबसे बड़ा सपना

मेसी ने 2006, 2010 और 2014 विश्व कप में खराब प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उनके अपने बनाए मानदंड इतने ऊंचे थे कि तुलना लाजमी थी. 2006 में 18 बरस के मेसी ज्यादातर बेंच पर ही रहें, जबकि 4 साल बाद वह कोई गोल नहीं कर सका. दोनों बार जर्मनी ने क्वॉर्टर फाइनल में अर्जेंटीना को हराया. सबसे ज्यादा दर्दनाक हार चार साल पहले ब्राजील में मिली जब खिताब से एक जीत की दूरी पर आकर मेसी का सपना जर्मनी ने तोड़ दिया.

जीत के साथ विदाई देना चाहेगी अर्जेंटीना की टीम

फुटबॉल के भगवान' लियोनल मेसी क्या इस बार अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप खिताब दिला पाएंगे?

फुटबॉलप्रेमियों को बखूबी पता है कि किस तरह अकेले दम पर मेसी क्वॉलिफायर दौर में शानदार प्रदर्शन करके अर्जेंटीना को विश्व कप में जगह दिला सके हैं. क्वॉलिफिकेशन दौर में 8 मैचों से वह बाहर रहे, जिसमें अर्जेंटीना को 7 अंक मिले और जो 10 मैच वह खेले, उसमें टीम ने 21 अंक बनाए. अर्जेंटीना अगर विश्व कप नहीं जीतता है तो भी इससे मेसी की काबिलियत पर ऊंगली नहीं उठाई जा सकेगी, लेकिन अगर 1978 और 1986 के बाद टीम फुटबॉल का यह सर्वोपरि खिताब जीतने में कामयाब रहती है तो एक चैंपियन को वैसी विदाई मिलेगी जिसका वह हकदार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
T20 Highest Wickets: 2026 में टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में टॉप पर कौन, टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं
2026 में टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में टॉप पर कौन, टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं
क्रिस्टियानो रोनाल्डो से नेमार तक, ये 5 दिग्गज नहीं जीत सके फीफा वर्ल्ड कप का खिताब
क्रिस्टियानो रोनाल्डो से नेमार तक, ये 5 दिग्गज नहीं जीत सके फीफा वर्ल्ड कप का खिताब
IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget