एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ी 'टक्कर' पर बारिश का साया

भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ी 'टक्कर' पर बारिश का साया
नई दिल्ली/बर्मिंघम: चैम्पियंस ट्रॉफी के आगाज़ के साथ अब भारत और पाकिस्तान की टक्कर 1 दिन दूर है. लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले एक ऐसी खबर आ रही है जिसे कोई भारत-पाकिस्तान क्रिकेटप्रेमी नहीं चाहेगा. यूनाइटेड किंगडम सरकार की विश्वसनीय मौसम वेबसाइट ने बर्मिंघम में खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बारिश की आशंका जताई है.  यूके मौसम विभाग की वेबसाइट 'metoffice.gov.uk' के मुताबिक मुकाबले के दिन सूरज निकलेगा और हल्की बारिश की भी संभावना है. इंग्लैंड समय के मुताबिक दोपहर में बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि कुछ अन्य मौसम विभाग की वेबसाइट्स 70 प्रतिशत बारिश की संभावना जता रही हैं. लेकिन इन तमाम भविष्यवाणियों के बीच गर्मियों में इंग्लैंड के मौसम और कंडीशन्स का कुछ अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता. कभी-कभी बारिश बहुत तेज़ी से आती है और देखते ही देखते गायब भी हो जाती है. इसलिए 4 जून को बर्मिंघम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम किस करवट बैठेगा इसका अंदाज़ा लगा पाना बेहद मुश्किल है. बारिश हुई तो क्या होगा: अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो दोनों टीमों के लिए ये खतरे की घंटी होगी. जिसके बाद मुकाबले से पहले टॉस जीतना बेहद अहम हो जाएगा. बारिश होने की संभावना में मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम का इस्तेमाल किया जाएगा. जिस वजह से टॉस जीतने वाली टीम के लिए बाद में बल्लेबाज़ी करना एक अच्छा फैसला माना जाएगा. इसलिए इस मुकाबले में टॉस एक अहम जिम्मेदारी निभाने वाला है. इसलिए अगर भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करती है तो उसे पाकिस्तानी टीम को कम से कम लक्ष्य पर रोकने का प्रयास करना चाहिए. वहीं अगर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाज़ी करनी पड़ती है तो वो बड़े से बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगी. बारिश होने की स्थिती में मैच किसी भी क्षण घूम सकता है. जहां टीम इंडिया, पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप की बादशाह है, वहीं चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ ज्यादा जीत दर्ज की है. हालांकि मौजूदा टीम और फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी लगता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget