एक्सप्लोरर

इस प्रदर्शन से हम ज्यादा संतुष्ट नहीं होना चाहते: पोथास

भारत के खिलाफ यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी श्रीलंका के कोच निक पोथास ने टीम के इस प्रदर्शन से खुश तो हैं लेकिन इससे संतुष्ट नहीं होना चाहते.

कोलकाता: भारत के खिलाफ यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी श्रीलंका के कोच निक पोथास ने टीम के इस प्रदर्शन से खुश तो हैं लेकिन इससे संतुष्ट नहीं होना चाहते. मैच के शुरुआती दो दिनों में सिर्फ 165 मिनटों का खेल ही संभव हो सका है जिसमें श्रीलंका ने भारत के 74 रनों पर ही पांच विकेट खो दिए हैं. भारत की इकलौती उम्मीद चेतेश्वर पुजारा हैं. पुजारा इस समय 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे दिन का खेल भी पहले सत्र के बाद नहीं हो सका और बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करने की घोषणा कर दी गई. पोथास ने कहा, "हम दूसरे दिन कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं. अभी काफी क्रिकेट खेली जानी बाकी है." उन्होंने कहा, "हम जहां इस समय खड़े हैं, हम उससे काफी खुश हैं, लेकिन ज्यादा संतुष्ट नहीं होना चाहते. यह शानदार भारतीय टीम है." पोथास से जब पूछा गया कि भारत ने अगले साल होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए हरी विकेट तैयार की है तो उनका कहना था कि मेजबान होने के नाते वह कुछ भी कर सकते हैं. मेहमान टीम के कोच ने कहा, "मैं एक और बार कह रहा हूं कि अटकलें और भारत वो कर सकते हैं जो वो चाहते हैं. सच कहूं तो अगर उन्होंने ऐसा किया है तो यह उनकी शानदार नीति है और उन्हें ऐसा करने का अधिकार है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget