एक्सप्लोरर

जल्द शुरू करनी होगी इंग्लैंड दौरे की तैयारी: शिखर धवन

आईपीएल की शुरूआत से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इंग्लैंड दौरे की चिंता सताने लगी है. धवन ने कोच शास्त्री के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन करना है तो तैयारी जल्दी शुरू करनी होगी.

नई दिल्ली: आईपीएल की शुरूआत से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इंग्लैंड दौरे की चिंता सताने लगी है. धवन ने कोच शास्त्री के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन करना है तो तैयारी जल्दी शुरू करनी होगी. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कोई अभ्यास मैच नहीं खेला था लेकिन धवन को यकीन है कि वे इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं बशर्तें वहां जैसी पिचों पर अभ्यास किया जाये. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट में 2-1 से हार झेलने के बाद कोच शास्त्री ने कहा था कि भारतीय टीम समय की कमी की वजह से वहां की परिस्थितियों के साथ सामांजस्य नहीं बिठा पाई थी. धवन ने अब इसी बात पर ज़ोर देते हुए कहा,‘‘इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला कठिन होगी लेकिन हमें इस तरह की पिचों पर जल्दी अभ्यास करना होगा. यदि तैयारी सही रही और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके तो इंग्लैंड में नहीं जीतने का कोई कारण नहीं है.’’ भारतीय टीम अप्रेल-मई में आईपीएल खेलने के बाद जून के आखिर में विदेश दौरे पर रवाना होगी. जून में पहले आयरलैंड के किलाफ दो टी20 मुकाबले खेलने के बाद इंग्लैंड के साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में भारत का लंबा कार्यक्रम तय किया गया है. उन्होंने स्वीकार किया कि वनडे और टी20 श्रृंखलाओं में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें ए प्लस अनुबंध मिलने में मदद मिली. उन्होंने कहा,‘‘मैं विदेश दौरों पर अच्छा नहीं खेल पा रहा था लेकिन वनडे और टी20 श्रृंखलाओं में बेहतर प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढा. इससे मुझे ए प्लस करार मिलने में मदद मिला. दक्षिण अफ्रीका में ऐसा प्रदर्शन करना सपना सच होने जैसा है. मैं लगातार रन बनाना चाहता हूं.’’ आईपीएल में धवन को सनराइजर्स हैदराबाद ने बरकरार रखा है और वह डेविड वार्नर के साथ पारी का आगाज करेंगे. धवन ने कहा,‘‘आईपीएल रोमांचक होगा. यह नया सत्र है और कई नये चेहरे होंगे. उम्मीद है कि मैं तरोताजा होकर उम्दा प्रदर्शन कर सकूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget