एक्सप्लोरर

WATCH: मैदान पर एमएस धोनी के पैरों में गिर गया उनका फैन

शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए घरेलू मैदान का विजय के साथ आगाज़ किया है.

नई दिल्ली/पुणे: शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए घरेलू मैदान का विजय के साथ आगाज़ किया है. सीएसके पुणे में खेले अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रायल्स को 64 रन से हरा दिया. चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 204 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 140 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. लेकिन कल रात शेन वॉटसन के शतक और चेन्नई की पारी के अलावा एक और मौका ऐसा आया जिसने लाखों फैंस का दिल जीत लिया. जी हां मैच के दौरान धोनी की लिए उनके फैंस की दीवानगी फिर नज़र आई. चेन्नई की पारी के 12वें ओवर में सुरेश रैना के आउट होने के बाद एमएस धोनी मैदान पर बल्लेबाज़ी के लिए आ रहे थे. तभी एक शख्स उनकी तरफ दौड़ता हुआ आया और आकर उनके पैर पकड़ लिए। वो फैन मैदान पर आ रहे धोनी के पैरों में गिर गया. पहले उसने धोनी के घुटने पकड़े और फिर जमीन पर बैठकर उनके पैर पकड़ लिए। इसके बाद धोनी ने अपने इस फैन को पैर छोने से रोका और हटाया. जिसके बाद धोनी बल्लेबाज़ी के लिए आगे बढ़े तो वो फैन उनके साथ बातें करते हुए आगे जाने लगा. धोनी के साथ कुछ कदम तक चहलकदमी करने के बाद वो वहां से दूर हट गया और अपना दिल पकड़कर ऊपर वाले को इस बड़े दिन के लिए शुक्रिया अदा करने लगा. धोनी का ये फैन चेन्नई की पीली जर्सी में नज़र आया. जिस पर धोनी का नाम और उनका लकी नंबर 7 भी लिखा हुआ था. इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी देर तक धोनी के पास कोई अज्ञात व्यक्ति बना रहा लेकिन कोई भी सिक्योरिटी पर्सन वहां नज़र नहीं आया. देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की कप्तानी पर हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
शुभमन गिल की कप्तानी पर हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
14 टीमें, 3 राउंड और 57 मैच, 2 अक्टूबर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत; देखें पूरा शेड्यूल
14 टीमें, 3 राउंड और 57 मैच, 2 अक्टूबर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत; देखें पूरा शेड्यूल
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, ICC ने किया एलान
2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, ICC ने किया एलान

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget