एक्सप्लोरर

'फिट' रोहित शर्मा को क्यों ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में नहीं मिली जगह? अब वीरेंद्र सहवाग ने उठाए सवाल

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि रोहित को टीम में चुना जाना चाहिए था और अगर वह फिट नहीं हो पाते तो आगे जाकर उनकी जगह किसी और को टीम में चुना जा सकता था.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता है कि टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की चोट के बारे में कुछ पता न हो. रोहित को चोट का हवाला देकर ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित कल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में मैदान पर उतरे, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में न शामिल करने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

शास्त्री ने पिछले हफ्ते एक न्यूज चैनल से कहा था कि वो चयन समीति का हिस्सा नहीं थे, इसलिए रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल करना या न करना उनका फैसला नहीं था.

शास्त्री ने साथ ही कहा था कि उन्हें रोहित की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में पता था, जिसमें कहा गया था कि वह फिर से चोटिल हो सकते हैं और इसलिए उन्हें सलाह दी गई थी कि फिलहाल वापसी न करें.

इस मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता है कि ऐसा संभव हो सकता है कि रवि शास्त्री को रोहित की चोट के बारे में कोई जानकारी न हो. वह चयन समिति का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन चयनकर्ता एक या दो दिन पहले ही उनकी राय जरूर लेते होंगे कि इस बारे में वो क्या सोचते हैं. मैं रवि शास्त्री के इस बयान से सहमत नहीं हूं कि वह चयन समिति का हिस्सा नहीं हैं. यहां तक कि अगर वह आधिकारिक रूप से नहीं है तो भी चयनकर्ता कोच और कप्तान से गैर आधिकारिक रूप से यह पूछते हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में किसे होना चाहिए."

हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान जब कमेंटेटर मार्क निकोलस ने रोहित से पूछा था कि क्या उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी अब पूरी तरह से ठीक है, तो रोहित ने जवाब दिया था, "हां पूरी तरह से ठीक है."

सहवाग ने आगे कहा कि रोहित को टीम में चुना जाना चाहिए था और अगर वह फिट नहीं हो पाते तो आगे जाकर उनकी जगह किसी और को टीम में चुना जा सकता था.

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, "मैं यह देखकर हैरान हूं कि जो खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने को तैयार है, उसका चयन अपने देश की टीम में खेलने के लिए नहीं हुआ. ये बीसीसीआई की तरफ से कुप्रबंधन है. उनको पूरी जानकारी लेनी चाहिए थी कि अगर वो अपनी आईपीएल टीम के लिए खेल सकते हैं तो उन्हें भारतीय टीम में भी रख सकते थे."

सहवाग ने आगे कहा कि अगर रोहित चोटिल होते तो उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल किया जा सकता था. लेकिन उन्हें भारतीय टीम में नहीं चुना गया, यह मुझे समझ नहीं आता. यह बेहद अजीब है. अब, आप क्या करेंगे? वह पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ खेले थे. वह प्लेऑफ में खेलेंगे. वह कह रहा है कि मैं फिट हूं. फिर भी आपने उन्हें क्यों नहीं चुना.

गौरतलब है कि बीसीसीसीआई ने पिछले सोमवार को ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान किया था, जिसमें रोहित को किसी भी फॉर्मेट के लिए टीम में नहीं चुना गया था. बीसीसीआई ने कहा था, "बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित और इशांत शर्मा की चोट पर नजर रखेगी." हालांकि बीसीसीआई के उस बयान के कुछ देर बाद ही मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक वीडियो और फोटो पोस्ट किया था, जिसमें रोहित नेट में अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी
ABP EXCLUSIVE: विराट कोहली से मिला जीत का मंत्र, CWG में मारा 'गोल्डन पंच'
विराट कोहली से मिला जीत का मंत्र, CWG में मारा 'गोल्डन पंच'
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल
1105 दिन बाद पाकिस्तान को मिली जीत, बाबर आजम की कप्तानी में किया कमाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget