एक्सप्लोरर

प्रैक्टिस के दौरान विराट खेलते हैं इस तरह फुटबॉल, जैसे FIFA वर्ल्ड कप का फाइनल हो: नासिर हुसैन

नासिर हुसैन ने विराट कोहली के अभ्यास सत्र के लेकर कहा कि, विराट अभ्यास के दौरान जब फुटबॉल खेलते हैं तो उनमें जीत की भूख दिखती है. वो फुटबॉल भी इस तरह खेलते हैं जैसे वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रहे हों.

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि अभ्यास सत्र के दौरान वो विराट को फुटबॉल खेलते हुए देख चुके हैं इस दौरान उनमें जीत की भूख दिखती है. क्योंकि विराट अभ्यास के समय भी फुटबॉल ऐसे खेलते हैं जैसे वो फीफा वर्ल्ड कप या एफए कप का फाइनल खेल रहे हों.

नासिर हुसैन ने कहा कि विराट के अंदर ये बात दिखती है कि उन्हें किसी भी तरह अंत में जीत चाहिए और यही भूख उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है. नासिर ने कहा कि मैंने कई बार टीम इंडिया को अभ्यास के दौरान फुटबॉल खेलते हुए देखा है. यहां सभी खिलाड़ी फुटबॉल का लुत्फ उठाते हैं लेकिन विराट इसमें भी जीत खोजते हैं. वो इस मैच में भी ऐसे खेलते हैं जैसे ये कोई फुटबॉल का फाइनल हो.

नासिर ने आगे कहा कि वो इसी जोश को क्रिकेट में भी लेकर जाते हैं और रन चेस के दौरान ऐसा करते हैं. चाहे कोई भी मैच हो वो हमेशा फोकस रहते हैं. उन्हें जीत के अलावा कुछ नहीं दिखता. नासिर इंग्लैंड के लिए साल 1999 से 2004 तक कप्तानी कर चुके हैं.

नासिर ने यहां विराट को लेकर ये भी कहा कि, उन्हें अपने रिकॉर्ड की चिंता नहीं है वो बस जीत और हार का फासला देखते हैं. मुझे याद है कि जब डंकन फ्लेचर ने विराट को पहली बार देखा था तो उन्होंने कहा था कि, ये खिलाड़ी जरूर कमाल करेगा, इसमें कुछ अलग है और ये असली टक्कर देगा. फ्लेचर साल 2011 से 2015 तक टीम इंडिया के कोच रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget