एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने पाया नया मुकाम, कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर लिख रहे हैं नई इबारत

कप्तान बनने से पहले विराट कोहली ने 31 टेस्ट खेले थे और उन मैचों में 41 के औसत से रन बनाए.

नई दिल्ली: विराट कोहली ने 8 साल पहले वेस्टइंडीज के जिस सबीना पार्क स्टेडियम से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था उसी मैदान पर वह टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनने में कामयाब हुए. 8 साल के इस सफर में विराट कोहली ने सबसे सफल कप्तान बनने के लिए पहले गांगुली और फिर धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी को पीछे छोड़ा. इतना भर ही नहीं विराट कोहली अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में एक नई पहचान बनाने के करीब पहुंच चुके हैं.

विराट कोहली के टेस्ट करियर का आगाज बेहद औसत रहा था. 8 साल पहले अपने डेब्यू मैच में विराट कोहली पूरी तरह से असफल रहे और दोनों पारियों में सिर्फ 19 रन बना पाए थे. लेकिन कप्तानी मिलने के बाद विराट कोहली के खेलने का अंदाज पूरी तरह से बदल गया और ना सिर्फ 5 साल में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बने बल्कि इस दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे.

अलग मुकाम पर कोहली

विराट कोहली ने 48 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 28 मैच में जीत दर्ज की है. कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने 6 दोहरे शतक लगाए हैं और इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत करीब 61 रहा है. एक खिलाड़ी के तौर पर विराट कोहली ने 31 टेस्ट मैच में 41 के औसत से ही रन बनाए थे और उनके नाम कोई दोहरा शतक नहीं था.

कप्तान के तौर पर जीत के औसत के मामले में विराट कोहली दुनिया के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन चुके हैं. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 58.33 फीसदी मैच जीते हैं. विराट कोहली से आगे डॉन ब्रैडमैन हैं जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने अपने 62.50 फीसदी मैच जीते थे. मौजूदा दौर में किसी भी कप्तान की अगुवाई में टीम की जीत का औसत 50 फीसदी नहीं है.

सिर्फ दो खिलाड़ी आगे

विराट कोहली ने 48 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 61.19 के औसत से 4651 रन बनाए हैं. विराट कोहली कप्तान के तौर पर 18 शतक लगा चुके हैं. औसत के मामले में विराट कोहली डॉन ब्रैडमैन और स्टीव स्मिथ से पीछ हैं. स्मिथ ने 34 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 70.36 के औसत से रन बनाए हैं, जबकि डॉन ब्रैडमैन का 24 टेस्ट में कप्तानी करते हुए बल्लेबाजी औसत 101.51 का रहा है.

Test Championship: टीम इंडिया का शानदार आगाज, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर मौजूद

WI vs IND: दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने 2-0 से जीती सीरीज, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मिले 120 अंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 या 20 जुलाई, भारत में कब देख पाएंगे 2026 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल? दूर कर लें सारा कंफ्यूजन
19 या 20 जुलाई, भारत में कब देख पाएंगे 2026 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल? दूर कर लें सारा कंफ्यूजन
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बना भारतीय क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे वनडे में विराट और रोहित ने रचा इतिहास, गांगुली और द्रविड़ छूटे पीछे; बन गया बड़ा रिकॉर्ड
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल
बुरी फंसी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा! महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने पूछे कई सवाल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget