एक्सप्लोरर

विराट कोहली बने दुनिया के 83वें सबसे अमीर खिलाड़ी, पहले नंबर के मुकाबले 12 गुना कम है कमाई

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली दुनिया के 83वें सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी की गई 100 सबसे ज्याादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अमेरिकन बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी हैं.

नई दिल्ली: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली दुनिया के 83वें सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी की गई 100 सबसे ज्याादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अमेरिकन बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी हैं. कोहली 24 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 83वें स्थान पर हैं. वहीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी मेवेदर की कुल आय 285 मिलियन डॉलर है. इस हिसाब से मेवेदर की कमाई कोहली के मुकाबले लगभग 12 गुना ज्यादा है. इस सूची में विराट कोहली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं.

हालांकि दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में एक भी महिला खिलाड़ी नहीं है. हालांकि इससे पहले इस सूची में मारिया सारापोवा, सेरेना वीलियम्स और ली ना जैसे खिलाड़ी शामिल थें. ली ना ने 2014 में सन्यास ले लिया था और शारापोवा को बैन पदार्थ का इस्तेमाल करने के कारण 15 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. पिछले साल वीलियम्स एकमात्र महिला खिलाड़ी इस लिस्ट में थीं. पिछले साल उनकी कमाई आठ मीलियन ड़ॉलर थी लेकिन इस साल उनकी कमाई घट कर 62000 डॉलर ही रह गई है.

हाल ही में बीसीसीआई ने कोहली को A+ कैटेगरी में शामिल किया गया है. इस श्रेणी में कुल पांच खिलाड़ी हैं. इस कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को सालाना एक मिलियन डॉलर से ज्यादा पैसे दिए जाते हैं. फोर्ब्स की लिस्ट में मेवेदर पहले नंबर पर हैं. पिछले सात साल में मेवेदर चौथी बार ये स्थान हासिल किया है. मेवेदर के बाद दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं. उनकी कुल कमाई 111 मिलियन डॉलर है. वहीं 108 मिलियन डॉलर कमाई के साथ रोनाल्डो तीसरे स्थान पर हैं. इसके बाद 90 मिलियन डॉलर कमाई के साथ ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार पांचवे स्थान पर हैं. नेमार पिछली बार 13 वें स्थान पर थें.

इसके अलावा अमेरिकी बॉस्केटबॉल प्लेयर लेब्रॉन जेम्स(6), टेनिस स्टार रोजर फेडरर(7), गोल्फर टाइगर वूड्स(16), टेनिस प्लेयर राफेल नाडेल(20) और रोरी मैकलोरी(26) पर हैं. फोर्ब्स की अमीर खिलाड़ियों की सूची में 22 देशों के खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि इसमें 66 खिलाड़ी अमेरिका के ही हैं. बेसबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल के कुल 72 खिलाड़ी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: नवीन शिवकुमार ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की हुई सेंचुरी
LIVE: नवीन शिवकुमार ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की हुई सेंचुरी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget