एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat नई मुश्किल में फंसी, वर्ल्ड चैम्पियनशिप का ट्रॉयल बीच में ही छोड़ा

विनेश फोगाट ने कुश्ती वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए ट्रॉयल बीच में ही छोड़ दिया है. विनेश फोगाट के इस कदम की वजह से उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ जाएंगी.

भारत की नंबर एक महिला रेसलर विनेश फोगाट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. विनेश फोगाट ने कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप के लिये ट्रायल बीच में ही छोड़ दिया. विनेश फोगाट की चचेरी बहन संगीता ने हालांकि 62 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली है. 

विनेश फोगाट को टोक्यो ओलंपिक के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ से निलंबन का सामना करना पड़ा था. विनेश का निलंबन हालांकि चेतावनी देकर वापस ले लिया गया. लेकिन ट्रायल के दौरान विनेश फोगाट फॉर्म में नज़र नहीं आईं. विनेश ने पहले मुकाबले में अंजू को 10-5 से हराया था. इसके बाद पिंकी के खिलाफ वह मैट पर उतरी ही नहीं, जिससे दो से 10 अक्टूबर तक होने वाली चैम्पियनशिप में पिंकी को टीम में जगह मिली.

विनेश का कहना है कि उनका शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा है. विनेश ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि मुझे क्या हो गया है. चोट नहीं है लेकिन मुझे चक्कर आ रहे थे. मेरा शरीर पहले जैसा नहीं है. मैं डॉक्टर को दिखा रही हूं. शायद कोरोना संक्रमण का शरीर पर असर हुआ है.''

साक्षी मलिक को मिली हार

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता घुटने के दो आपरेशन के बाद मैट पर उतरी और शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता संजू देवी को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया और फिर मनीषा को 9-5 से मात दी. मुकाबले के दौरान बजरंग कोच कॉर्नर पर खड़े थे.

संगीता घुटने के आपरेशन के कारण 2018 विश्व चैम्पियनशिप नहीं खेल सकी थीं. फिर 2019 में उनके बायें घुटने का भी आपरेशन हुआ. संगीता ने कहा, ''मेरे पिता महावीर फोगाट ने मुझे कुश्ती सिखाई और अब बजरंग प्रेरित करने के साथ सलाह देते रहते हैं.''

इसी 62 किलो वर्ग में रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को मनीषा ने हरा दिया.

IND Vs ENG: भारतीय गेंदबाजों के पलटवार के लिए तैयार हैं जो रूट, विराट कोहली से निपटने के लिए बनाया खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget