एक्सप्लोरर

Tokyo Paralympics 2020: भारत के नाम रहा आज का दिन, दो गोल्ड समेत कुल चार पदक पर किया कब्जा

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालंपिक में आज का दिन भारत के नाम रहा. भारत ने आज दो गोल्ड समेत कुल चार पदक पर कब्जा किया.

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में आज का दिन भारत के नाम रहा. सुबह पहले निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत के लिए गोल्ड जीता. इसके बाद शाम के वक्त प्रमोद भगत ने बैडमिंटन स्पर्धा में भारत को गोल्ड दिलाया. इस तरह भारत के नाम अब तक चार गोल्ड मेडल हो गए. इसके अलावा 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिंघराज ने और बैडमिंटन में मनोज सरकार ने देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. इस तरह भारत ने आज दो गोल्ड समेत कुल चार मेडल पर कब्जा किया.

मनीष नरवाल ने की शुरुआत

टोक्यो पैरालंपिक में देश के लिए आज पहला मेडल निशानेबाज मनीष नरवाल ने जीता. हरियाणा के कथूरा गांव के रहने वाले मनीष नरवाल ने महज 19 साल की उम्र में इतिहास रचा. उन्होंने 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसी इवेंट के फाइनल में सिंघराज ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे.   

बैडमिंटन में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने प्रमोद भगत

बैडमिंटन इस साल पैरालंपिक खेलों में डेब्यू कर रहा है. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत इस तरह खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गये. उन्होंने फाइनल में डैनियन बेथेल को सीधे गेमों में 21-14 और 21-17 से शिकस्त दी. वहीं बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के मनोज सरकार ने भी कमाल कर दिया. उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल यानी कांस्य पदक अपने नाम किया. मनोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान के डाइसुके फुजीहारा को सीधे गेम में 22-20 और 21-13 से हराया. 

भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भारत के नाम अब टोक्यो पैरालंपिक 2020 में कुल 17 मेडल हो गए हैं. पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. रविवार को इस संख्या में और भी इज़ाफा होने की उम्मीद है. भारत अब तक चार गोल्ड, सात सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. वहीं प्वाइंट्स टेबल में भारत 26वें स्थान पर है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget