इलेक्ट्रॉनिक कचरे से बने होंगे टोक्यो 2020 ओलंपिक के सारे पदक
ओलंपिक पदक बनाने के लिये पहले भी इलेक्ट्रॉनिक कचरे की रिसाइकिलिंग से मिली धातु का इस्तेमाल किया गया है जिसमें रियो ओलंपिक भी शामिल था जिसमें 30 प्रतिशत चांदी और कांसा ऐसे ही प्राप्त किया गया था.

टोक्यो: टोक्यो 2020 ओलंपिक के सभी पदक इलेक्ट्रॉनिक कचरे के रिसाइकिलिंग से मिली धातु से बनाये जायेंगे. खेल के आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की. टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति ने 2017 में लोगों से पुराने स्मार्टफोन और लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रानिक कचरे को एकत्रित करने की योजना लांच की थी. इसका उद्देश्य पदकों के लिये धातु इकट्ठा करना था.
स्थानीय जापानी व्यवसाय और उद्योग से इस कचरे के रिसाइकिलिंग के बाद मिली धातु एकत्रित की जा चुकी है. शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार आयोजकों ने कहा कि जितनी मात्रा में धातु मिली है, उससे उसका लक्ष्य पूरा हो जायेगा और यह प्रक्रिया मार्च के अंत में समाप्त हो जायेगी.
पिछले साल नवंबर में नगर निगम अधिकारियों ने 47,488 टन बेकार उपकरण एकत्रित किये थे जिसमें से लोगों ने स्थानीय नेटवर्क को 50 लाख इस्तेमाल किये गए फोन दिये थे.
ओलंपिक पदक बनाने के लिये पहले भी इलेक्ट्रॉनिक कचरे की रिसाइकिलिंग से मिली धातु का इस्तेमाल किया गया है जिसमें रियो ओलंपिक भी शामिल था जिसमें 30 प्रतिशत चांदी और कांसा ऐसे ही प्राप्त किया गया था.
यह भी पढ़ें-
डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच हनोई में होगी मुलाकात, शांति प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा पाकिस्तान: हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ और मूर्तियों-ग्रंथों में लगाई गई आग, इमरान ने दिए सख़्त आदेश देखें वीडियो- Source: IOCL


























