एक्सप्लोरर

निर्णायक मैच को लेकर तनाव से ज्यादा उत्साह: टिम साउदी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले आज यहां कहा कि श्रृंखला के 1-1 से बराबर होने से उनकी टीम तनाव में नहीं बल्कि और अधिक उत्साहित है.

कानपुर: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले आज यहां कहा कि श्रृंखला के 1-1 से बराबर होने से उनकी टीम तनाव में नहीं बल्कि और अधिक उत्साहित है. न्यूजीलैंड अगर यह मैच जीतता है तो वह भारत में पहली बार कोई वनडे सीरीज जीतेगा. टीम यहां पिछले साल श्रृंखला जीतने के करीब पहुंची थी लेकिन 2-3 से हार गयी थी. साउदी ने कहा, ‘‘हम पर कोई दबाव नहीं, मैं कहूंगा कि यह ज्यादा उत्साहवर्धक है. ट्रेनिंग के दौरान आज टीम के खिलाड़ी ज्यादा उत्साहित थे. जाहिर तौर पर कल के विश्राम के बाद हम तरोताजा महसूस कर रहे हैं. कल श्रृंखला दांव पर लगी है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम यहां श्रृंखला जीतने के लिये आये है और जैसा कि मैंने कहा कि अच्छी टीमें यहां से खाली हाथ लौटी हैं. मुझे लगता है कि श्रृंखला जीतना अच्छा होगा लेकिन अपने घरेलू हालातों में भारत एक मजबूत टीम हैं क्योकि वे लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.’’ भारतीय टीम ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका से 2-3 से श्रृंखला गंवाने के बाद घर में लगातार छह एकदिवसीय श्रृंखला अपने नाम की है. साउदी ने कहा, ‘‘इस श्रृंखला की खूबसूरती यह है कि दोनों टीमों के लिये बराबरी का मौका है. हमें विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के बारे में पता है और उनके लिये भी ऐसा ही है. यह जरूर है कि मैच अलग मैदान पर है और यहां अलग तरह की चुनौतियां होगी, अगर हमने परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा लिया और यह पता कर लिया कि हमारे लिये क्या चीज काम कर रही तो तब हम अच्छी गेंदबाजी कर सकेंगे.’’ साउदी यहां के मौसम से भी खुश है. उन्होंने कहा, ‘‘आज का प्रशिक्षण अच्छा रहा. यहां ज्यादा गर्मी नहीं है. हमें पता है कि जब हम भारत आते है तो गर्मी हमारे लिये बड़ी चुनौती होती है. हमने मुंबई में जो अनुभव किया वैसा कई खिलाड़ियों ने पहले कभी नहीं किया था. इस मामले में पुणे बेहतर था. यहां भी अलग तरह का मौसम है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget