एक्सप्लोरर

अलविदा 2020: विराट कोहली के लिए सबसे खराब रहा ये साल, 12 साल में पहली बार इतने खराब रहे आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2020 उनके इंटरनेशनल करियर का सबसे खराब साल रहा. इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला.

मौजूदा वक्त में दुनिया के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2020 कुछ खास नहीं रहा. विश्व क्रिकेट में रन मशीन के नाम से मशहूर किंग कोहली ने इस साल कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें तीन टेस्ट, 9 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला. 2008 में उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, जब पूरे साल किसी भी फॉर्मेट में उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोहली ने इस साल वनडे में पांच अर्धशतक और टेस्ट व टी20 इंटरनेशनल में एक-एक अर्धशतक लगाया. वहीं साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बल्ले से सात शतक और 14 अर्धशतक निकले थे.

इस साल टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रहा कोहली का प्रदर्शन

भारतीय कप्तान ने इस साल कुल तीन टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान छह पारियों में उनका औसत सिर्फ 19.33 का रहा. जो 2008 में उनके टेस्ट डेब्यू के बाद से किसी भी साल में सबसे खराब औसत है. कोहली ने 2020 में सिर्फ 116 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74 रन रहा, जो उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में बनाया था. टेस्ट क्रिकेट में इस साल कोहली के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है.

इस साल वनडे में 89 रन रहा किंग कोहली का सर्वाधिक स्कोर

विराट कोहली ने इस साल कुल 9 वनडे मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 47.89 की औसत से 431 रन बनाए. 2020 में वनडे क्रिकेट में कोहली का सर्वाधिक स्कोर 89 रन रहा. कोहली भले ही इस साल वनडे क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा सके, लेकिन साल 2020 में उन्होंने कुल पांच अर्धशतक जरूर जड़े हैं.

टी20 में भी खामोश रहा कोहली का बल्ला

कोहली ने इस साल कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 36.88 की औसत और 141.83 के स्ट्राइक रेट से कुल 295 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल में इस साल कोहली का सर्वाधिक स्कोर 85 रन रहा. इस साल इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक ही निकला है.

यह भी पढ़ें- 

Indian Cricket Team 2021 Schedule: जनवरी से लेकर दिसंबर तक, पूरे साल बिजी रहेगी टीम इंडिया, यहां देखें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget