एक्सप्लोरर

2021 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं ये क्रिकेटर, इस खिलाड़ी पर रहेंगी सभी की नजरें

कोरोना महामारी के कारण भले ही भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला. लेकिन टीम इंडिया के लिए अगला साल काफी व्यस्त रहने वाला है.

कोरोना महामारी के कारण भले ही भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला. लेकिन टीम इंडिया के लिए अगला साल काफी व्यस्त रहने वाला है. 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी दो टेस्ट खेलने के बाद भारत का शेड्यूल काफी रोमांच से भरा है. 2021 टी20 विश्व कप और 2021 एशिया कप के अलावा भारत को 2021 में सात द्विपक्षीय सीरीज भी खेलनी हैं. ऐसे में कई युवा खिलाड़ी इस साल भारत के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं.

1- सूर्यकुमार यादव

इंग्लैंड क्रिकेट टीम फरवरी में चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव डेब्यू कर सकते हैं. इसके अलावा उन्हें वनडे टीम में भी शामिल किया जा सकता है. सूर्यकुमार पिछले लंबे वक्त से इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में ढ़ेरों रन बना रहे हैं.

2- रवि बिश्नोई

भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने आईपीएल 2020 में अपनी प्रतिभा से कई दिग्गजों को प्रभावित किया है. भारत को 2021 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीमों के साथ भी द्विपक्षीय सीरीज खेलनी हैं. ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इन सीरीज के लिए रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में जगह दे सकता है.

3- इशान किशन

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले इशान किशन ने भी पिछले कुछ वक्त से अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. किशन ने आईपीएल 2020 में 500 से ज्यादा रन बनाए थे. किशन भी 2021 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं. उन्हें टी20 टीम में मौका दिया जा सकता है.

4- वरुण चक्रवर्ती

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. वरुण को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल भी किया गया था. लेकिन इंजरी के कारण वह ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके और फिर उनकी जगह तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन को भारत के लिए खेलने का मौका मिला. वरुण 2021 में भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: क्या तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह? कोच रवि शास्त्री ने दिया ये जवाब

IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर लगा जुर्माना, टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी कटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget