एक्सप्लोरर

ICC World Cup: टीम इंडिया का चयन आज, दूसरे विकेटकीपर और चौथे स्थान के बल्लेबाज पर माथापच्ची

विश्व कप टीम की घोषणा करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है लेकिन बीसीसीआई ने आठ दिन पहले ही टीम के ऐलान का फैसला किया है.

मुंबईभारत की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम का चयन आज मुंबई में किया जायेगा. विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड में खेला जायेगा. अगले महीने शुरू हो रहे विश्व कप के लिये चयनकर्ता जब भारतीय टीम चुनने बैठेंगे तो दूसरा विकेटकीपर, चौथे नंबर का स्लाट और अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत अहम मसले होंगे. आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिया था कि सिर्फ एक स्थान बचा है जबकि कोर टीम एक साल पहले ही तय हो गई थी. टीम की घोषणा करीब 3 बजे होगी.

भारी लग रहा है पंत का पलड़ा

विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य लगभग तय है लेकिन टीम संयोजन पर विचार होगा. दूसरे विकेटकीपर के लिये युवा ऋषभ पंत का मुकाबला अनुभवी दिनेश कार्तिक से है. पंत अभी तक आईपीएल में 222 रन बना चुके हैं जबकि कार्तिक ने 93 रन बनाये हैं. पंत का पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि वह पहले से सातवें नंबर तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. विकेटकीपिंग में सुधार की गुंजाइश है लेकिन कार्तिक का पिछले एक साल का प्रदर्शन ऐसा नहीं है कि वह पुरजोर दावा पेश कर सके.

के एल राहुल का दावा भी पुख्ता

तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिये के एल राहुल का भी दावा पुख्ता है जिसने आईपीएल में अभी तक 335 रन बना लिये हैं वह तीसरे सलामी बल्लेबाज के अलावा दूसरे विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं. राहुल को लेने पर चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में अंबाती रायुडू के लिये जगह बन सकती है. नवंबर तक रायुडू चौथे नंबर के लिये कोहली और रवि शास्त्री की पहली पसंद थे लेकिन घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने का उनका फैसला और तेज गेंदबाजी के खिलाफ कमजोर तकनीक उनके खिलाफ गई.

इंग्लैंड की तेज पिचों पर चौथा अतिरिक्त तेज गेंदबाज चुनना आसान नहीं

टीम प्रबंधन अगर विजय शंकर को चुनता है तो रायुडू के लिये दरवाजे बंद हो जायेंगे. इंग्लैंड की तेज पिचों पर चौथा अतिरिक्त तेज गेंदबाज चुनना भी आसान नहीं होगा. उमेश यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद में परिपक्वता की कमी है. विश्व कप टीम की घोषणा करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है लेकिन बीसीसीआई ने आठ दिन पहले ही टीम के ऐलान का फैसला किया है. 

 संभावित टीम: खिलाड़ी जिनका चयन लगभग तय है: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, के एल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर , कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह,भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा.

  • 15वां सदस्य:(विकल्प)
  • दूसरा विकेटकीपर: ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक
  • चौथा नंबर:अंबाती रायुडू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget