एक्सप्लोरर

सुनील छेत्री: 22 देश, 41 मैच, 3 हैट्रिक और अनगिनत यादें

पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने छेत्री (68वें मिनट और 90 प्लस एक मिनट) के अलावा जेजे लालपेखलुआ ने 71वें मिनट में टीम की ओर से एक अन्य गोल किया.

नई दिल्ली: सुनील छेत्री भारत के पहले ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. सुनील छेत्री ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागे जिससे भारत ने इंटरकांटिनेंटल कप फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार को केन्‍या को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली. पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने छेत्री (68वें मिनट और 90 प्लस एक मिनट) के अलावा जेजे लालपेखलुआ ने 71वें मिनट में टीम की ओर से एक अन्य गोल किया.

आईए सुनील छेत्री के करियर पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कुल 100 मैचों में उन्होंने किन रिकॉर्ड्स पर अपना नाम दर्ज करवाया है

1. भारतीय फुटबॉलर द्वारा हैट्रिक लगाने के मामले में सुनील छेत्री का नाम सबसे आगे है. सुनील छेत्री ने अपना तीसरा हैट्रिक इंटरकांटिनेंटल कप फुटबाल टूर्नामेंट में चीनी ताइपे के खिलाफ किया. आपको बता दें इससे पहले ये रिकॉर्ड अपालाराजू और आईएम विजयन के नाम था. इससे पहले के दो हैट्रिक छेत्री ने ताजिकिस्तान और वियतनाम के खिलाफ किया था.

2. सुनील छेत्री अभी तक 41 मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं. छेत्री ने इसकी शुरूआत मार्च 2011 में एएफसी चैलेंज कप में चीनी ताइपे के साथ किया था. छेत्री 61 में से 27 गोल्स आर्मबैंड के साथ किए हैं. वहीं दो बार भारत को इंटरनेशनल टाइटल भी दिलाया है. जिसमें नेहरू कप और एसएएफएफ चैंपियनशिप शामिल है.

3. छेत्री ने 17 बार उन सभी टीमों के खिलाफ गोल किए हैं जिससे पहली बार छेत्री का सामना हुआ. छेत्री ने इसकी शुरूआत 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी. छेत्री ने अपने 23 में से 17 गोल विरोधी टीम के खिलाफ पहली बार खेलते हुए किया है.

4. एशिया कप फाइनल में छेत्री के नाम सबसे ज्यादा यानी की 2 बार गोल करने का रिकॉर्ड है. ये कारनामा उन्होंने 2011 में किया था.

5. छेत्री ने कुल 8 बार किसी टीम के साथ मैच खेला है. ये टीम नेपाल है जिसके खिलाफ छेत्री ने सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं. छेत्री ने नेपाल के खिालाफ कुल 5 गोल किए हैं जिसमें से उन्हें 4 जीत और 2013 में एक हार मिली है.

6. छेत्री ने विरोधियों का सामना 22 अलग देशों में किया है. तो वहीं इसमं 42 शहर भी शामिल हैं. इन 42 मैचों में छेत्री ने अपने नाम कुल 14 गोल किए हैं. 2017 के बाद ये रिकॉर्ड और सुधरता गया जब छेत्री ने हर तीन मैचों में दो गोल करने शुरू कर दिए. छेत्री के अगर पसंदीदा मैदान की बात करें तो वो दिल्ली है जहां छेत्री ने 23 मुकाबलों में कुल 19 गोल किए हैं. छेत्री ने अपना आखिरी मैच दिल्ली में 2012 में खेला था जहां कैमरून के साथ मैच 2-2 से बराबरी पर खत्म हुआ था.

7. छेत्री ने 8 फाइनल मुकाबलों में 6 मुकाबलों पर जीत दर्ज की है. छेत्री ने इन टूर्नामेंट फाइनल्स में कुल 6 गोल किए हैं. जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है जो 2008 में तजाकिस्तान के खिलाफ आया था. छेत्री ने जभी भी फाइनल में गोल किया है टीम जीती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जार्जिना से की शादी, दूल्हा-दुल्हन बनने के बाद का पहला Photo वायरल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जार्जिना से की शादी, दूल्हा-दुल्हन बनने के बाद का पहला Photo वायरल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget