एक्सप्लोरर

अतीत को भुलाकर बेखौफ होकर खेले श्रीलंका: रसेल अर्नाल्ड

श्रीलंका के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज रसेल अर्नाल्ड ने आज कहा कि मौजूदा टीम को अतीत की बुरी यादों को भुलाकर भारत में पहला टेस्ट जीतना चाहिये.

कोलकाता: श्रीलंका के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज रसेल अर्नाल्ड ने आज कहा कि मौजूदा टीम को अतीत की बुरी यादों को भुलाकर भारत में पहला टेस्ट जीतना चाहिये. इसे कठिन चुनौती बताते हुए क्रिकेटर से कमेंटेटर बने अर्नाल्ड ने कहा,‘‘उसके लिये पहली चुनौती इतिहास को भुलाने की है. भारत दौरा हमेशा कठिन होता है, श्रीलंका की बेहतर टीमों के लिये भी.’’ उन्होंने कहा,‘‘शुरूआती चुनौती यह भूलना है कि भारतीय टीम अतीत में कितनी खतरनाक रही है. इसे भूलकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.’’ उन्होंने कहा,‘‘आपको यथार्थवादी होना होगा. भारत बहुत अच्छी टीम है. कई दूसरी टीमों को इससे जलन होती होगी.’’ दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है लेकिन अर्नाल्ड को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ सफलता के बाद वे भारत में इसे दोहरायेंगे. भारत के हाथों तीनों प्रारूपों में 0-9 से हारने के बाद श्रीलंका ने वापसी करते हुए पाकिस्तान को 2-0 से हराया. अर्नाल्ड ने कहा,‘‘श्रीलंकाई टीम यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेगी. वे बेहतर खेल रहे हैं. खुद पर विश्वास रखते हुए अपनी क्षमता के अनुरूप खेलना होगा.’’ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कल कहा था कि भारत-श्रीलंका क्रिकेट के ओवरडोज पर गौर करना होगा. इस बारे में अर्नाल्ड ने कहा,‘‘यह सही है. लगातार क्रिकेट उबाउ होता है और इसकी चमक कम हो जाती है. अलग-अलग प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने से खेल रोमांचक बना रहता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget