एक्सप्लोरर

TEA INDvsSL: टीम इंडिया के विशाल 600 रनों के जवाब में श्रीलंका को शुरूआती झटका

 
TEA INDvsSL: टीम इंडिया के विशाल 600 रनों के जवाब में श्रीलंका को शुरूआती झटका
नई दिल्ली/गॉल: टीम इंडिया के विशाल 600 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दूसरे दिन टी-ब्रेक तक 1 विकेट गंवाकर 38 रन बना लिए हैं. गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंका के लिए उपुल थरंगा 24 और गुणाथिलाका 12 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.  टी-ब्रेक से पहले श्रीलंकाई टीम को इकलौता झटका तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव ने दिया. उमेश ने करूणारत्ने को 2 रन के स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट किया. इससे पहले धवन-पुजारा समेत बल्लेबाज़ों के बेहतरीन खेल से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 600 रन बनाए थे. पहले दिन 399 रन से आगे खेलते हुए आज भारतीय बल्लेबाज़ों ने 201 रन जोड़े और अपने बाकी बचे 7 विकेट गंवाए. भारत के लिए शिखर धवन(190), चेतेश्वर पुजारा(153), अजिंक्ये रहाणे(57) और हार्दिक पांड्या(50) ने अहम पारियां खेली. जबकि श्रीलंका के लिए स्टार गेंदबाज़ नुवान प्रदीप ने 6 विकेट चटकाते हुए अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. दूसरे दिन के खेल में 399 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने लंच से पहले ही 4 अहम विकेट गंवा दिए. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्ये रहाणे के रूप में टीम इंडिया के दो धमाकेदार बल्लेबाज़ों ने दिन के खेल में भारत की पारी का आगाज़ किया. दोनों बल्लेबाज़ों ने शानदार तरीके से खेल शुरू किया. पहले चेतेश्वर पुजारा ने 150 रन पूरे किए. उनके बाद अजिंक्ये रहाणे ने भी अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया. लेकिन ये दोनों बल्लेबाज़ 137 रन जोड़कर अच्छी बल्लेबाज़ी करते दिख रहे थे. तभी प्रदीप की अच्छी गेंद पर पुजारा 153 रन बनाकर चलते बने. पुजारा के बाद रहाणे भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और कुमारा की गेंद पर कैच थमाकर आउट हो गए. रहाणे ने 57 रन बनाए. जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद आर अश्विन के साथ मिलकर साहा ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 59 रनों की साझेदारी निभाई. लेकिन इसके बाद रिद्धीमन साहा को 16 रन के स्कोर पर आउट कर कप्तान रंगना हेराथ ने इस साझेदारी को तोड़ा. हेराथ का इस टेस्ट में ये पहला विकेट था. साहा के विकेट के तुरंत बाद आर अश्विन प्रदीप की एक अच्छी गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए. प्रदीप ने अश्विन को आउट करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला 5 विकेट लिया. इसके बाद लंच तक जडेजा और पांड्या क्रीज़ पर जमे रहे. लेकिन लंच के बाद भारतीय टीम ने तेज़ रफ्तार में खेलना शुरू किया. लेकिन लंच के बाद रविन्द्र जडेजा जल्दी ही प्रदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए. जडेजा के बाद मोहम्मद शमी ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए और अंत में पांड्या के साथ मिलकर 30 रनों का अहम योगदान दिया. लेकिन पारी की रफ्तार को बढ़ाने की कोशिश में शमी कुमारी की गेंद पर कैछ थमा बैठे. इसके बाद हार्दिक पांड्या एक छोर से जमे रहे और अपने पहले टेस्ट में ही अर्धशतक जमाकर भारतीय टीम के स्कोर को बढ़ाया. अंत में टीम का स्कोर 600 रनों पर पहुंचते ही हार्दिक पांड्या भी अपना सब्र खो बैठे और अपना विकेट गंवा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget