एक्सप्लोरर

INDvsSL: 373 रनों पर ढेर श्रीलंका, भारत को 163 रनों की बढ़त

फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत ने श्रीलंकाई टीम को पहली पारी में 373 रनों पर ही सीमित कर दिया.

नई दिल्ली: फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत ने श्रीलंकाई टीम को पहली पारी में 373 रनों पर ही सीमित कर दिया. भारत के पास अभी भी पहली पारी के आधार पर 163 रनों की बढ़त है. तीसरे दिन सोमवार को मेहमान टीम ने दिन का अंत नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों के साथ किया था. चौथे दिन भारत को उसे ऑल आउट करने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी, जिसे ईशांत शर्मा ने दिन के छठे ओवर में उसकी झोली में डाला. ईशांत ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल को अपना जन्मदिन बना रहे शिखर धवन के हाथों थर्डमैन पर कैच कराया. लक्षण संदाकान बिना खाता खोले नाबाद लौटे. मेहमान टीम की तरफ से चंडीमल ने सबसे ज्यादा 164 रन बनाए. यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है. चंडीमल ने तीसरे दिन का अंत 147 रनों के साथ किया था. उन्होंने चौथे दिन 130.4 ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर एक रन लेकर अपने 150 रन पूरे किए. चंडीमल ने अपनी पारी में 361 गेंदों पर 21 चौके और एक छक्का लगाया. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 111 रनों की पारी खेली. वह तीसरे दिन श्रीलंका के दिन के पहले और कुल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए थे. मैथ्यूज और चंडीमल ने चौथे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका संकट से उबारा था. इस जोड़ी के टूटने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए तीसरे दिन के आखिरी सत्र में पांच विकेट चटका कर मेहमान टीम को बैकफुट पर भेज दिया था. भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और ईशांत ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले. भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी. हालांकि दूसरे दिन काफी ड्रामे के बाद भारत ने अपनी पारी घोषित की थी. श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों द्वारा प्रदूषण की शिकायत करने के बाद दूसरे दिन के दूसरे सत्र में तीन बार दिन का खेल रोक दिया गया था. इससे परेशान होकर भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी थी. भारत ने कप्तान विराट कोहली (243) के रिकार्ड दोहरे शतक, मुरली विजय (155), रोहित शर्मा (65) की बेहतरीन पारियों के दम पर आसानी से 500 का आंकड़ा पर कर लिया था और वह विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों की बार-बार प्रदूषण की शिकायत के चलते खेल रोके जाने के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने पारी घोषित करने का फैसला किया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग
2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget