एक्सप्लोरर

Under-19: मैदान से गेंद उठाकर विकेटकीपर को देना पड़ा भारी, अंपायर ने दिया आउट

न्यूज़ीलैंड और केन्या के बीच ग्रुप ए के पहले मुकाबले में जहां रनों का अंबार लग गया. वहीं दूसरे मुकाबले में एक ऐसा डिसीज़न दिया गया. जिसपर विवाद होना साफ-साफ नज़र आता है.

नई दिल्ली/माउंट माउंगानुई: न्यूज़ीलैंड और केन्या के बीच ग्रुप ए के पहले मुकाबले में जहां रनों का अंबार लग गया. वहीं दूसरे मुकाबले में एक ऐसा डिसीज़न दिया गया. जिसपर विवाद होना साफ-साफ नज़र आता है. जी हां, ग्रुप ए में खेले जा रहे वेस्टइंडीज़ और दक्षिण अफ्रीका के मैच में पारी के 17वें ओवर में जिवेशन पिल्लई को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड की वजह से आउट करार दे दिया गया. हालांकि बाद में रीप्ले वीडियो देखने पर ये साफ देखा गया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था और गेंद रूकने के बाद ही गेंद को उठाकर विकेटकीपर को सौंपा था. लेकिन नियन के मुताबिक उन्हें आउट करार दिया गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ जिवेशन पिल्लई और ब्रिटज़की ने टीम को 56 रनों की साझेदारी कर एक अच्छी शुरूआत दे दी. जिसके बाद ब्रिटज़की, होएटे की गेंद पर 18 रन बनाकर कॉट एंड बॉल हो गए. इसके बाद आर वेन टेंडर भी शून्य के स्कोर पर रन-आउट हो गए और टीम को दो शुरूआती झटके लग गए. शुरूआती झटकों के बाद भी पिल्लई एक छोर पर संभलकर बल्लेबाज़ी करते रहे. लेकिन पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर वो हुआ जिसकी कल्पना शायद किसी ने भी नहीं की थी. होएटे की गेंद पर पिल्ले ने एक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले का किनारा लेकर गेंद पिल्ले के पैड से लगकर विकेटों के पास जाने लगी. जिसे पिल्लई ने बल्ले से ज़मीन पर ही रोक दिया. गेंद रूकने के बाद पिल्लई ने उसे हाथ से उठाकर विकेटकीपर को सौंप दिया. लेकिन यहीं पिल्लई से एक गलती हो गई कि उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए गेंद फील्डर को दे दी. विरोधी टीम वेस्टइंडीज़ ने इस घटना के तुरंत बाद अंपायर से 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' के लिए अपील कर दी. जो कि आईसीसी के नियम के मुताबिक 'नियम 37.4' में आता है. जिसमें आप फील्डर के बीच आकर गेंद को या फील्डर को रोक नहीं सकते. लेकिन पिल्लई ने विकेटकीपर(फील्डर) की परमिशन के बिना गेंद को उठाकर विकेटकीपर को दिया था इसलिए उन्हें इसका दोषी पाते हुए आउट करार दे दिया गया. क्रिकेट की भावना के लिहाज़ से ये बहुत गलत अपील और डिसीज़न है क्योंकि पिल्ले ने जिस समय गेंद को उठाकर विकेटकीपर को सौंपा तब गेंद स्टंप्स से काफी दूर थी और पहले ही मैदान पर रूक चुकी थी तो उसका विकेटों में जाकर लगने का कोई चांस नहीं था. इस तरह से कई मौकों पर खेल भावना को ध्यान में रखते हुए बल्लेबाज़ गेंद रूकने के बाद उसे उठाकर फील्डर को लौटा देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget