एक्सप्लोरर

वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल में सिंधु ने की सकारात्मक शुरूआत

दुबई: रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधू ने प्रतिष्ठित बीडल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल में पहली बार खेलते हुए अपने अभियान की सकारात्मक शुरूआत की जब उन्होंने महिला एकल के ग्रुप बी मैच में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली जापान की अकाने यामागुची को हराया.

हाल में चीन सुपर सीरीज फाइनल का खिताब जीतने वाली और हांगकांग ओपन में उप विजेता रही सिंधू ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी यामागुची को एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में 12-21 21-8 21-15 से हराया.

पहले गेम में सिंधू ने शुरूआत में ही 3-6 की बढ़त बनाई जिससे वह उबर की नहीं पाई. यामागुची ने इस बीच सिंधू की गलतियों का पूरा फायदा उठाया और आसानी से अंक जुटाए और ब्रेक तक 11-5 की मजबूत बढ़त बना ली. दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू में पहले गेम के दौरान धर्य की कमी दिखी जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ और यामागुची ने 14-7 स्कोर किया.

सिंधू ने इसके बाद शानदार स्मैश और जापान की खिलाड़ी ने नेट पर शॉट उलझाने और कुछ गलतियों ने चार अंक जुटाए. सिंधू ने वीडियो चैलेंज भी जीतकर यामागुची की बढ़त को 14-11 तक सीमित किया. सिंधू ने इसके बाद सहज गलतियां की जिससे यामागुची 17-12 से आगे हो गई जिसके बाद जापान की खिलाड़ी ने लगातार चार अंक के साथ पहला गेम जीत लिया.

लेकिन दूसरे गेम में सिंधू के स्ट्रोक में पैनापन वापस आ गया और उसने शुरू में ही 4-0 की बढ़त हासिल कर ली. यामागुची ने भी वापसी करते हुए इसे 4-6 कर कर दिया. लेकिन दोनों 7-7 से बराबरी पर आ गयीं. सिंधू ने 11-7 की बढ़त से पकड़ मजबूत करते हुए ब्रेक के बाद स्कोर 14-7 कर दिया जिससे मुख्य कोच और उनके गुरू पुलेला गोपीचंद के चेहरे पर मुस्कान आ गयी जिन्होंने इसकी सराहना भी की.

भारतीय खिलाड़ी ने यामागुची के बैकहैंड पर क्रॉस कोर्ट स्मैश मारा और अच्छे स्ट्रोक से दो और अंक जुटा लिये. इस तरह सिंधू ने 13 गेम प्वाइंट हासिल किये. जापानी खिलाड़ी ने हालांकि एक अंक बचाया लेकिन नेट पर हिट कर सिंधू को वापसी का मौका दे दिया.

निर्णायक गेम काफी तेज रैलियों से शुरू हुआ. सिंधू ने ताकतवर रिटर्न के साथ 6-3 की बढ़त हासिल की. सिंधू ने एक और अच्छी रैली क्रॉस कोर्ट नेट फ्लिक से प्राप्त की और तभी यामागुची ने बेसलाइन पर एक और चूक कर दी जिससे भारतीय खिलाड़ी ने बढ़त 11-7 कर ली.

भारतीय खिलाड़ी ने ब्रेक के बाद बढ़त का सिलसिला जारी रखते हुए इसे 17-12 कर दिया. अंत में तेज स्मैश से सिंधू ने इसे 20-14 कर दिया और जापानी खिलाड़ी के लंबा शॉट मारने के साथ ही मैच जीत लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget