एक्सप्लोरर

टीम के लिए किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार श्रेयस अय्यर

पहली बार भारतीय टीम में शामिल किये गये श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर खेलने के लिये तैयार हैं.

नई दिल्ली: पहली बार भारतीय टीम में शामिल किये गये श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर खेलने के लिये तैयार हैं. अय्यर ने फिरोजशाह कोटला में कल होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘अभी मेरा टीम में चयन हो गया है तो उम्मीद रखता हूं कि मुझे खेलने का मौका मिलेगा. अगर मुझे तीन में से एक भी मैच खेलने का मौका मिलता है तो यह अच्छा अहसास होगा. ऐसा नहीं है कि खेलना जरूरी है. मैं अंतिम एकादश में रहूं या मुझे बाहर बैठना पड़े, मेरा लिये यह अच्छा अनुभव होगा.’’ घरेलू क्रिकेट और भारत ए की तरफ से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण चयनकर्ताओं ने इस 22 वर्षीय बल्लेबाज को मौका दिया है. वह अमूमन तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरते हैं लेकिन कई अवसरों पर उन्होंने पारी का आगाज भी किया है. अय्यर ने कहा,‘‘मुझे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने में परेशानी नहीं है. यहां तक इस साल आईपीएल में मुझे नंबर चार से नंबर तीन पर उतारा गया इसलिए यह मेरे लिये खास मायने नहीं रखता. अगर मुझे खेलने का मौका मिलता है तो मैं किसी भी नंबर पर सहज महसूस करूंगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा.’’ मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि भारत ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ प्रिटोरिया में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में नाबाद 140 रन बनाने से उनका काफी मनोबल बढ़ा और इससे उन्हें आगे अपनी फार्म बरकरार रखने में मदद मिली. अय्यर ने कहा,‘‘इससे वास्तव में मुझे मदद मिली. यह फाइनल मैच था और दक्षिण अफ्रीका ए की टीम काफी मजबूत थी. हम उनसे पहला मैच हार गये थे और मैं उस समय मैं बहुत अच्छी फार्म में चल रहा था. मैं अच्छी शुरूआत कर रहा था लेकिन उन्हें बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहा था. फाइनल में मैंने अच्छी पारी खेली. यह काफी संतोषजनक था कि मैंने टीम की जीत में अहम योगदान दिया.’’ न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा कि कीवी टीम कड़ी चुनौती पेश करने वाली टीमों में है और टीम को जीत के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी तक टीम बैठक में हिस्सा नहीं लिया और मैं वहां की बातों का यहां खुलासा भी नहीं कर सकता लेकिन निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड की टीम बहुत अच्छी है. उन्होंने वनडे मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. अन्य टीमों की तुलना में उसके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget