एक्सप्लोरर

बर्थडे के मौके पर शोएब अख्तर ने दिया विराट को जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रविवार पांच नवंबर को 29 साल के हो गए. विश्व क्रिकेट के महान क्रिकेटरों में शुमार हो चुके कोहली ने अपने 9 साल के क्रिकेट करियर में ही कई ऐसे मुकाम छू लिए हैं जिसका सपना हर दूसरा क्रिकेटर देखता है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली रविवार पांच नवंबर को 29 साल के हो गए. विश्व क्रिकेट के महान क्रिकेटरों में शुमार हो चुके कोहली ने अपने 9 साल के क्रिकेट करियर में ही कई ऐसे मुकाम छू लिए हैं जिसका सपना हर दूसरा क्रिकेटर देखता है. विराट कोहली मौजूदा क्रिकेट जगत में सबसे सफल बल्लेबाज़ हैं और आज उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनिया भर से जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं. इसी कड़ी में एक नाम जुड़ गया है पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर का. हालांकि शोएब अख्तर ने विराट को बधाई संदेश नहीं भेजा है लेकिन जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक ट्वीट किया. दरअसल एक क्रिकेट वेबसाइट ने एक तस्वीर शेयर कर विराट का बयान लिखा था जिसमें विराट कह रहे हैं कि, 'उचित रहेगा कि जब शोएब अख्तर गेंदबाज़ी कर रहे हों तो आप नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रहें.' इसके जवाब में शोएब अख्तर ने ट्वीट कर कहा, 'अच्छा है जब कोहली बल्लेबाज़ी कर रहा है तो मैं गेंदबाज़ी नहीं कर रहा.' फिर अख्तर कहते हैं कि 'मज़ाक छोड़िए, लेकिन वो एक शानदार बल्लेबाज़ हैं और उनके खिलाफ गेंदबाज़ी करना एक शानदार प्रतियोगिता होती.' मौजूदा समय में विराट कोहली इतने सफल बल्लेबाज़ बनते जा रहे हैं कि उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से भी होने लगी है. कोहली, सचिन के हर बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचते दिख रहे हैं. कोहली ने महज 202 वनडे में 9030 रन बना लिए हैं. 9 साल के करियर में ही उन्होंने सचिन के आधे आंकड़े हासिल कर लिए हैं. सचिन ने जहां अपने करियर में कुल 76 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता वहीं विराट अब तक 40 बार मैन द मैच अवॉर्ड जीत चुके हैं, 5 बार टेस्ट, 25 बार वनडे और 10 बार टी 20 मैच में. टेस्ट क्रिकेट में 4658 रन बना चुके कोहली न सिर्फ क्रिकेट के मैदान बल्कि मैदान के बाहर भी काफी लोकप्रिय हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget