एक्सप्लोरर

SRHvRR: गेंदबाज़ों और शिखर धवन के कमाल से हैदराबाद की विजयी शुरूआत

पहले सिद्धार्थ कॉल समेत गेंदबाज़ों के कमाल और फिर शिखर धवन की आतिशी पारी की मदद से सनराइज़र्स हैदराबाद ने विजयी आगाज़ कर दिया है.

नई दिल्ली/हैदराबाद: पहले सिद्धार्थ कॉल समेत गेंदबाज़ों के कमाल और फिर शिखर धवन की आतिशी पारी की मदद से सनराइज़र्स हैदराबाद ने विजयी आगाज़ कर दिया है. आईपीएल सीज़न 11 के पहले मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. सोमवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद की टीम ने राजस्थान को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया और 125 रनों पर सीमित कर दिया. जिसके बाद हैदराबाद ने धवन की अर्धशतकीय पारी के दम पर इस लक्ष्य को 15.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने चार ओवरों में महज 17 रन देकर दो विकेट लिए. शाकिब अल हसन ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले. राशिद खान, बिलि स्टानलेक और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली. यह तीनों गेंदबाज भी किफायती साबित हुए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद का एकमात्र विकेट दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रिद्धिमान साहा (5) के रूप में गिरा. वह छह के कुल स्कोर पर जयदेव उनादकट का शिकार बने. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने धवन का साथ दिया और राजस्थान को दूसरी सफलता से वंचित रखा. धवन ने कप्तान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की. धवन ने अपनी पारी में 57 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया. वहीं विलियमसन ने 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए. इससे पहले, विलियमसन ने टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ता. राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए. उनके अलावा और कोई बल्लेबाज विकेट पर पैर नहीं जमा सका. अपना पहला आईपीएल खेल रहे डी आर्की शॉर्ट सिर्फ एक चौका मार पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए. इसके बाद सैमसन और कप्तान अजिंक्य रहाणे (13) ने टीम को संभालते हुए स्कोर बोर्ड पर 6.5 ओवरों में 52 रन पहुंचा दिया. इसी स्कोर पर रहाणे, सिद्धार्थ की गेंद पर राशिद द्वारा सीमा रेखा पर लपके गए. हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह सिर्फ पांच रन ही बना सके और बिलि स्टानलेक का शिकर बने. यहां से राजस्थान की टीम लगातार विकेट खोने लगी. राहुल त्रिपाठी ने 17 रन बनाए. उन्हें शाकिब ने मनीष पांडे के हाथों कैच कराया. शाकिब ने ही सैमसन को अर्धशतक से एक रन से दूर कर दिया. सैमसन ने अपनी 42 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए. अंत में कोई बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सका और राजस्थान की टीम बड़े स्कोर से महरूम रह गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget