एक्सप्लोरर

मांकडिंग रन आउट पर विवाद बढ़ा, वार्न ने अश्विन की आलोचना की

मांकडिंग रन आउट पर अश्विन ने कहा कि उन्होंने जो भी किया वो नियम के तहत था. वहीं रहाणे ने इस विवाद पर बयान देने से इंकार किया है.

IPL 12: किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के मैच मं मांकडिंग रन आउट को लेकर शुरू हुआ विवाद और बढ़ गया है. रविचंद्रन अश्विन के जोस बटलर को मांकडिंग करने पर पूर्व क्रिकेटर व राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड एंबेसडर शेन वॉर्न ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. वॉर्न ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अश्विन का कदम क्रिकेट की भावना के खिलाफ है.

वॉर्न ने लिखा, "एक कप्तान और व्यक्ति के रूप में अश्विन को देखकर निराश हूं. सभी कप्तान आईपीएल वॉल पर हस्ताक्षर करते हैं और यह मानते हैं कि वह खेल भावना को ध्यान में रखकर खेलेंगे. अश्विन का इरादा गेंद डालने का नहीं था, इसलिए उस गेंद को डेड बाल करार दिया जाना चाहिए था. अब बीसीसीआई को निर्णय लेना है, यह घटना आईपीएल की अच्छी छवि पेश नहीं करती."

वॉर्न ने लिखा, "एक कप्तान के रूप में आप अपनी टीम के खेलने के तरीके के मानक निर्धारित करते हैं. फिर घृणित और निम्न स्तरीय हरकत करने की क्या जरूरत है? अश्विन को इस निम्न स्तरीय हरकत (लो एक्ट) के लिए हमेशा याद किए जाएगा."

वॉर्न ने यह भी कहा कि अगर बेन स्टोक्स ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस तरीके से आउट किया होता, तो बीसीसीआई क्या करती. वॉर्न ने लिखा, "और वह सभी लोग (पूर्व खिलाड़ियों समेत) जो कह रहे हैं कि यह खेल के नियमों के अनुरूप है, लेकिन उसने जो किया वह आपको पसंद नहीं आया और आप ऐसा नहीं करते. उनसे सवाल है कि आप ऐसा क्यों नहीं करते? सीधा सा जवाब है कि क्योंकि यह खेल की भावना के खिलाफ है."

बता दें कि रन आउट करने पर प्रतक्रिया देते हुए अश्विन ने कहा है कि उन्होंने जो भी किया वो नियम के तहत था. वहीं रहाणे ने इस विवाद पर बयान देने से इंकार किया है.

मांकडिंग रनआउट विवाद पर रहाणे बोले- मैं कोई बयान नहीं दे सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20 Highlights: जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान किशन अर्धशतक से चूके
दूसरे टी20 में भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप; ईशान अर्धशतक से चूके

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget