एक्सप्लोरर

Eng vs Pak: शतकों की हैट्रिक लगाने वाले शान मसूद ने अपने नाम किए ये बड़े रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ शान मसूद ने 156 रनों की शानदार पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में मसूद का यह चौथा शतक है.

मैनचेस्टर: इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तान के ओपनर बैट्समैन शान मसूद ने 156 रनों की शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. मुश्किल परिस्थिति से पाकिस्तान को उबारने वाले मसूद का टेस्ट क्रिकेट में यह चौथा शतक है. इस शतक के साथ ही मसूद ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.

शतकों की हैट्रिक लगाने वाले छठे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने मसूद

इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले मसूद का टेस्ट क्रिकेट में ये लगातार तीसरा शतक है. इसके साथ ही वह टेस्ट में शतकों की हैट्रिक लगाने वाले छठे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. मसूद ने इससे पहले फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ और उससे पहले पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था.

24 साल बाद पाकिस्तानी ओपनर ने इंग्लैंड में लगाया शतक

इस शतक के साथ ही मसूद इंग्लैंड में पिछले 24 सालो में शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी ओपनर बन गए हैं. मसूद से पहले 1996 में सलामी बल्लेबाज सईद अनवर ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था. तब अनवर ने ओवल में 176 रन बनाए थे. वहीं इंग्लैंड में 200 से ज्यादा गेंदे खेलने वाले मसूद छठे पाकिस्तानी ओपनर हैं.

इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पांचवें पाकिस्तानी ओपनर बने मसूद

156 रनों की पारी खेलने वाले शान मसूद इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पांचवें पाकिस्तानी ओपनर बन गए हैं. मसूद से पहले 1982 में मोहसिन खान, 1987 में मुदस्सर नजर, 1992 में आमिर सोहेल और 1996 में सईद अनवर बतौर ओपनर शतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Eng vs Pak, 1st test: शान के शतक से मजबूत स्थिति में पहुंचा पाकिस्तान, जानें कैसा रहा दूसरे दिन का हाल

IPL 2020 में चीनी कंपनी VIVO स्पॉन्सर होगी या नहीं? आया आधिकारिक बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget