एक्सप्लोरर

Eng vs Pak, 1st test: शान के शतक से मजबूत स्थिति में पहुंचा पाकिस्तान, जानें कैसा रहा दूसरे दिन का हाल

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शान मसूद के शतक की बदौलत पाकिस्तान मजबूत स्थिति में पहुंच गया है.

मैनचेस्टर: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट में पाकिस्तान शान मसूद के शतक और गेंदबाज़ों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. पहली पारी में 326 रन बनाने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाक ने इंग्लैंड के 92 रनों पर चार विकेट गिरा दिए हैं. इंग्लैंड के लिए युवा बल्लेबाज ओली पोप (46) और विकेटकीपर बैट्समैन जोस बटलर (15) क्रीज पर मौजूद हैं.

जानें कैसा रहा दूसरे दिन का हाल

पहले दिन 139 रन बनाने वाले पाकिस्तान ने दूसरे दिन बिना कोई रन जोड़े ही बाबर आजम का विकेट गवां दिया. बाबर 69 के निजी स्कोर पर जेम्स एंडरसन का शिकार बने. इसके बाद पाकिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए, लेकिन सलामी बल्लेबाज़ शान मसूद ने एक छोर संभाले रखा. मसूद ने 319 गेंदो में 18 चौको और दो छक्कों की मदद से 156 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में मसूद का यह चौथा शतक है. मसूद के अलावा निचले क्रम में स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान ने भी 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट लिए.

इंग्लैंड ने गवाएं चार विकेट

पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने सिर्फ 12 रनों के स्कोर पर ही अपने तीन अहम विकेट गवां दिए. इसके बाद 62 रनों के स्कोर पर कप्तान जो रूट भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने दो और शाहीन अफरीदी व यासिर शाह ने एक-एक विकेट झटका. इंग्लैंड पहली पारी में पाकिस्तान से अभी 234 रन पीछे और तीसरे दिन उस पर फॉलो-ऑन खाने का खतरा बना रहेगा.

यह भी पढ़ें-

IPL 2020 में चीनी कंपनी VIVO स्पॉन्सर होगी या नहीं? आया आधिकारिक बयान

Exclusive: IPL की SOP में क्या-क्या है? दुबई में खिलाड़ियों को किन नियमों का करना होगा पालन, जानिए सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget