एक्सप्लोरर

शाकिब अल हसन सितंबर 2020 से बांग्लादेश में ट्रेनिंग शुरू करेंगे

शाकिब इस समय अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं और वह अगस्त के अंत में ढाका आने की योजना बना रहे हैं ताकि वह कैम्प में हिस्सा ले सकें.

बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन अगले महीने से सावर में बीकेएसपी में ट्रेनिंग पर वापसी करेंगे. शाकिब की नजरें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर रहेंगी. बाएं हाथ के इस खिलाड़ी पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी नियम के उल्लंघन के कारण दो साल का प्रतिबंध लगा था जो 29 अक्टूबर 2020 को खत्म हो रहा है.

शाकिब इस समय अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं और वह अगस्त के अंत में ढाका आने की योजना बना रहे हैं ताकि वह कैम्प में हिस्सा ले सकें.

शाकिब के मेंटॉर नजमुल अबेदीन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, "शाकिब अगले महीने बीकेएसपी आएंगे जहां उनको प्रशिक्षक और ट्रेनर उपलब्ध रहेंगे. हमारे पास ऐसे कोच हैं जो कैम्प में ही रह रहे हैं इसलिए हम उनके साथ काम कर सकते हैं. शाकिब को हर चीज उपलब्ध होगी."

शाकिब ने अपने देश के लिए 56 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 206 वनडे और 76 टी-20 मैच खेले हैं. पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में उन्होंने टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया था.

शाकिब अल हसन 5000 एकदिवसीय रन बनाने और 200 एकदिवसीय विकेट लेने वाले सबसे तेज ऑलराउंडर हैं. वह 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज और 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बने.

शाकिब ने 2011 से 2017 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेला. वह 2015 में तीनों प्रारूपों में अपनी रैंकिंग में ICC द्वारा नंबर 1 ऑलराउंडर बनने वाले पहले और एकमात्र क्रिकेटर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget