एक्सप्लोरर

Serena Williams के रिटायरमेंट की अफवाहों पर लग गया विराम, लीजेंड टेनिस प्लेयर ने कर दिया यह एलान

Serena Williams Retirement: सेरेना विलियम्स ने अगस्त में कहा था कि वह टेनिस से दूरी बना रही रही हैं. ऐसे में यूएस ओपन 2022 को उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा था.

Serena Williams on Retirement: पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) ने साफ कर दिया है कि उन्होंने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास नहीं लिया है. उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही वह कोर्ट पर वापसी करेंगी. पिछले महीने यूएस ओपन के बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि सेरेना अब कभी टेनिस कोर्ट पर नजर नहीं आएंगी.

सेरेना विलियम्स ने सेन फ्रांसिस्को में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'मैंने संन्यास नहीं लिया है. मेरी वापसी की संभावना बहुत ज्यादा है. आप मेरे घर आ सकते हैं. मेरे घर में ही टेनिस कोर्ट है.' यूएस ओपन के बाद फिलहाल सेरेना किसी अन्य टूर्नामेंट के लिए तैयारी नहीं कर रही हैं. इस पर उन्होंने कहा, 'मेरी जिंदगी में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मैं किसी टूर्नामेंट के लिए नहीं खेल रही हूं. यह बड़ा अजीब भी लग रहा है लेकिन मैं बता दूं कि मैंने अब तक रिटायरमेंट के बारे में कुछ नहीं सोचा है.'

अगस्त में दिए थे टेनिस को अलविदा कहने के संकेत
अगस्त 2022 की शुरुआत में सेरेना ने टेनिस से रिटायर होने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि वह टेनिस से दूरी बना रही रही हैं. ऐसे में यूएस ओपन 2022 को उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा था. इस ग्रैंड स्लैम में वह तीसरे राउंड तक पहुंची. यहां जब वह ऑस्ट्रेलिया की अजला टॉमलीजेनोविच से हारीं तो उन्होंने जिस तरह से कोर्ट से विदाई ली तो यही समझा जाने लगा कि खिलाड़ी के तौर पर उनके करियर का अंत हो गया है. फैंस से लेकर खेल और कला जगत की दिग्गज हस्तियों ने उनके नाम रिटायरमेंट को लेकर संदेश भेजे थे. तब से लेकर अब तक उनके संन्यास को लेकर 'हां-ना' की स्थिति बनी हुई थी.

23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं सेरेना
सेरेना विलियम्स की गिनती टेनिस जगत की महान खिलाड़ियों में होती है. उन्होंने अपने करियर में कुल 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते. सेरेना ने 1995 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. पिछले 27 साल से वह लगातार टेनिस खेल रही हैं. ओपन एरा में वह महिला और पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सिंगल ग्रैंड स्लैम जीतने वाली टेनिस खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें...

T20 WC 2022: नीदरलैंड्स से होगा टीम इंडिया का अगला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें लाइव

Watch: अर्शदीप और भूवी की दमदार स्विंग से लेकर विराट की यादगार पारी तक, 5 मिनट के वीडियो में देखें पूरा भारत-पाक मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: 'पहले हार नहीं रहे थे अब जीत नहीं...', श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
'पहले हार नहीं रहे थे अब जीत नहीं...', श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
Women's T20 World Cup: ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget